गरीब बच्चों को मिला पैसों से भरा पर्स, घर ले जाने की बजाय किया ये काम, पुलिस ने कंधे पर रखकर दिखाया पूरा मेला
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक गरीब परिवार की ईमानदारी सामने आई है। जहां आज के इस दौर में ऐसे बहुत कम लोग मिलते हैं, जो रुपयों से भरा बैग वापस कर दे। दरअसल दो मासूम बच्चों को मेले में रूपों से भरा बैग मिला था। ईमानदारी दिखाते हुए बच्चों ने पर्स को पुलिस को सौंप दिया।
मेले में ईमानदारी दिखाने वाले बच्चों का अनूठे ढंग से सम्मान किया गया हैं। पैसों से भरा पर्स वापस करने पर बच्चों को पुलिस ने कंधे में लेकर पूरे मेले में घुमाया वह उनके माता-पिता सहित पुलिस ने झूला भी झुलाया इसके साथ ही ईमानदारी दिखाने वाले बच्चों को पुलिस ने नगद इनाम देकर भी सम्मानित किया।

बीते दिन फूल बेचने वाले एक माली का पर्स मेले में गिर गया था। जिसमें 2500 रुपये व ज़रूरी दस्तावेज थे। जो पर्स आठ वर्ष के आर्यन मीणा व उसकी छोटी बहन को मिला और उन्होंने तत्काल माता पिता को बताया। जिसके बाद वह सभी मेला पुलिस कंट्रोल रूम आये, और उन्होने पुलिस को वह पर्स देकर बताया कि यह पर्स बच्चों को मेले में किसी का गिरा हुआ मिला है।जिस पर से पुलिस ने पर्स मलिक को बुलाया तो पर्स देखकर उसकी पत्नी भावुक होकर रोने लगी। दोनों बच्चों की ईमानदारी को देखते हुए ग्वालियर व्यापार मेला प्रभारी एसडीओपी बेहट संतोष पटेल ने बच्चों को इनाम देने का अनोखा तरीक़ा निकाला।
मेला प्रभारी द्वारा दोनों बच्चों को माला पहनाई गई फिर बच्चों को पुलिस जवानो ने कंधे में लेकर मेले में घुमाया और उसके बाद उनके माता पिता सहित सभी को पुलिसकर्मियों ने अपने हाथों से चलाकर हाथ मानव चालित झूला झुलाया, साथ ही इसी तरह ईमानदारी दिखाने वाले व्यक्तियों को इससे बेहतरीन ईनाम देने की घोषणा की है।
ईमानदार बच्चों ने कहा मुझे बेईमान नहीं बनना
जब बच्चे से पूछा कि पैसों से भरा पर्स क्यों वापस किया तो जवाब था कि मुझे बेईमान नहीं बनना और चोर तो बिलकुल नहीं बनना है बाक़ी कुछ भी बन जाऊँ। इस कार्य में निरीक्षक राजेंद्र परिहार, सूबेदार राघवेंद्र ज़ादोन व पुलिस स्टाफ़ मौजूद रहा। पुलिस की इस पहल का प्रयास दिखा है कि पिछले दिनों चार घटनाओं में गुम हुआ क़ीमती समान मलिक वापस मिला है।
पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर ग्वालियर मेला में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गये हैं। जिसमें मेला प्रभारी के रूप में एसडीओपी बेहट संतोष पटेल को ज़िम्मेदारी दी है और साथ में दो निरीक्षक व एक सूबेदार के साथ 200 से अधिक का बल लगाया है। यातायात व्यवस्था हेतु यातायात का भी बल लगाया गया है।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications