दिग्विजय के सामने डबरा के कांग्रेस नेताओं का विरोध प्रदर्शन, विधायक सुरेश राजे बोले- कुछ नेता ने की ओछी हरकत
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली
Gwalior News: विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक उठा पटक लगातार तेज होती जा रही है ग्वालियर जिले के डबरा कस्बे से भोपाल पहुंचे कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह के सामने डबरा विधायक सुरेश राजे के खिलाफ नारेबाजी किए जाने पर डबरा विधायक सुरेश राजे का बयान सामने आया है।
उन्होंने कहा है कि डबरा के ही कांग्रेस के तीन नेताओं द्वारा उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है और वे दूसरे नेताओं को उम्मीदवार बनाने के लिए दबाव बनाने के लिए इस तरह की हरकत कर रहे हैं लेकिन मैंने आला नेताओं को यथा स्थिति से अवगत करा दिया है।

आपको बता दें कि गत रोज भोपाल में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सामने डबरा से पहुंचे कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा नारेबाजी की गई थी और डबरा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाये थे जिस पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा नाराजगी भी जाहिर की गई थी और उनके सामने हंगामा और नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पूर्व सीएम द्वारा लताड़ भी लगाई गई थी।
पूरे घटनाक्रम पर डबरा से कांग्रेस विधायक का सुरेश राजे का बयान सामने आया है उनका कहना है कि डबरा कांग्रेस के ही कुछ नेता नहीं चाहते हैं कि वह विधानसभा चुनाव लड़े इसके लिए उनके द्वारा यह ओछी हरकत की गई है। उन्होंने कहा कि डबरा कांग्रेस के कुछ नेता पूर्व मंत्री इमरती देवी से मिले हुए हैं और उनके इशारे पर ही यह पूरा घटनाक्रम अंजाम दिया जा रहा है जिसके लिए उन्होंने डबरा से कांग्रेस नेता रंगनाथ तिवारी, घनश्याम भार्गव और सुनील पर आरोप लगाए हैं कि पूर्व मंत्री इमरती देवी और मोहन सिंह राठौर के इशारे पर इन कांग्रेस नेताओं द्वारा उनके खिलाफ साजिश जा रही है। जिसको लेकर उन्होंने कांग्रेस के आला कमान को अवगत करा दिया है।
सीडी कांड के बाद चर्चा में आए थे सुरेश राजे
आपको बता दे की कुछ दिनों पूर्व डबरा से कांग्रेस विधायक सुरेश राजे की एक अश्लील सीडी सोशल मीडिया में वायरल हुई थी वह एक युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आए थे जिसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था और इस घटना के लिए भी उन्होंने पूर्व मंत्री इमरती देवी को जिम्मेवार ठहराया था और एक बार फिर से उनके खिलाफ हुई नारेबाजी के लिए भी कांग्रेस विधायक पूर्व मंत्री को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications