Gwalior News: दबंग नेता प्रीतम लोधी के पिछोर से विधायक बनते ही बेटे पर धमकी देने का मुकदमा दर्ज
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली
Gwalior News: पिछोर विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक प्रीतम लोधी के बेटे ने ग्वालियर के एक युवक को फोन कर धमकी दी है। पिता के चुनाव जीतते ही उसने युवक को फोन कर कहा- अब पिता चुनाव जीत गए, तेरा क्या होगा। तू अपने पैरों पर चल भी नहीं पाएगा। पूरी बातचीत युवक ने रिकार्ड कर ली। इसके बाद उसने पुरानी छावनी थाने पहुंचकर एफआइआर दर्ज करवाई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया है कि प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने ग्वालियर के पुरानी छावनी स्थित जलालपुर निवासी सिकंदर यादव को धमकी दी है ।सिकंदर यादव ने शिकायत कर बताया है कि जब दिनेश ने पार्षद का चुनाव लड़ा था तो दूसरे प्रत्याशी का समर्थन उन्होंने व उनके परिजनों ने किया था।

इससे दिनेश उनसे नाराज चल रहा था। पिता के चुनाव जीतते ही उसने फोन कर धमकी दी है यह आडियो इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित हुआ है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और वायरल ऑडिओ की जांच की जा रही है।
विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहे हैं प्रीतम लोधी
आप को बता दें कि प्रीतम लोधी विवादित बयानों के चलते चर्चा में रहे हैं। उन्होंने बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र शास्त्री को लेकर भी विवादित टिप्पणी की थी जिस के बाद वे सुर्खियों में आये थे और भाजपा ने उन्हें निष्कासित भी किया था।
उमा भारती के रिश्तेदार हैं प्रीतम
प्रीतम लोधी पूर्व सीएम उमा भारती के रिश्तेदार हैं और काफी दबंग छवि के माने जाते हैं उनके यहां ग्वालियर के जलालपुर इलाके में स्थाई निवास है।












Click it and Unblock the Notifications