ऊर्जा मंत्री द्वारा चंदा मांगे जाने पर कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा- वे चंदा लें मुझे जनता का आशीर्वाद मिलेगा

संवाद सूत्र पंकज श्रीमाली

मध्य प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए महासंग्राम लगातार तेज होता जा रहा है भाजपा कांग्रेस और अन्य दलों के नेताओं द्वारा जहां नामांकन प्रक्रिया को पूरा किया जा रहा है तो वहीं एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते हुए जीत का दावा भी किया जा रहा है।

ग्वालियर विधानसभा से कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शर्मा ने आज पर्चा दाखिल करने के बाद कहा कहा कि ग्वालियर विधानसभा की जनता मेरा परिवार है और मेरा परिवार चुनाव लड़ रहा है इस विधानसभा के लिए मैंने जो सेवा की है और जो संघर्ष किया है और हमेशा लोगों के कष्ट दूर करने के लिए जनता के बीच रहा हूं इसलिए ग्वालियर विधानसभा की एक-एक जनता एक-एक परिवार मेरे साथ खड़ा है।

Pradyuman Singh Tomar replied to Congress candidate Sunil Sharma on electricity bill.

कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा पिछले चुनाव में लिए चंदे का ब्याज भी नहीं दे पाए ऊर्जा मंत्री

ऊर्जा मंत्री द्वारा चुनाव के दौरान एक-एक रुपए का चंदा लिए जाने पर सुनील शर्मा ने कहा कि ऊर्जा मंत्री ने पिछले चुनाव में भी एक-एक रुपए का चंदा लिया था लेकिन ब्याज भी नहीं दे पाए और वह भावनाओं को बनाने में लगे हैं लेकिन मैं फिर कहना चाहता हूं कि वह ₹1 का चंद लोगों से लें लेकिन जनता मुझे आशीर्वाद देगी।

कोटेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना के बाद पर्चा दाखिल करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री

ग्वालियर विधानसभा से ही प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और वर्तमान कांग्रेस प्रत्याशी प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कोटेश्वर महादेव मंदिर पर पूजा अर्चना कर जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया।

ऊर्जा मंत्री ने कहा मैं जनता का सेवक जनता लड़ रही चुनाव

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ग्वालियर विधानसभा में जो विकास कार्य हुए हैं और लोगों ने जो विकास देखा है। उनका आशीर्वाद इसलिए ग्वालियर की जनता का सेवक पर आशीर्वाद है और उनका आशीर्वाद ही इस सेवक को यहां तक लेकर पहुंचा है लेकिन चुनाव तो ग्वालियर की जनता लड़ती है और जनता हमेशा जीतती है जनता का आशीर्वाद सड़कों पर दिख रहा है। एक ₹1 का चंदा लिए जाने पर सुनील शर्मा की टिप्पणी पर ऊर्जा मंत्री ने कहा कि मैं किसी व्यक्ति विशेष पर बात नहीं करता हूं सकारात्मक पॉलिटिक्स ही हमारा मैन एजेंडा है इसलिए मैं व्यक्ति विशेष पर टिप्पणी नहीं करता हूं।

बिल माफी योजना के नाम पर कांग्रेस के आरोपों का ऊर्जा मंत्री ने दिया जवाब

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता द्वारा बिल माफी योजना को झूठा बताए जाने के पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की आंख पर काला चश्मा लगा है। हमने प्रदेश में 70 लाख लोगों के बिल फ्रिज किए हैं तो वही जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़ पर उन्होंने कहा कि जनता का साथ उनके साथ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+