Gwalior news: ई-रिक्शा वाले को पीट रहे थे पुलिस वाले, लोगों ने बीच सड़क पर की जमकर कुटाई का वीडियो वायरल
Gwalior news: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें गुस्साई भीड़ पुलिसकर्मी को जमकर पीट रही है। ग्वालियर के अधिकारी वीडियो देखने के बाद हरकत में आए हैं। और उन पुलिस कर्मियों को ढूंढ रहे हैं जिनकी पीटाई हुई है।
जानकारी अनुसार एक पुलिसकर्मी और उसका मित्र कर में सवार होकर जा रहे थे। तभी एक ई-रिक्शा कर से छू गया। जिसके बाद पुलिसकर्मी और उसके साथी ने कार से उतर कर ई-रिक्शा वाले के साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं ई-रिक्शा चालक के साथ गाली गलौज और अभद्र भाषा का उपयोग किया गया। जिसको देखकर आस-पास भीड़ जमा हो गई।

बीच बाजार में ई-रिक्शा चालक को बेरहमी से पिटता देख लोगों की भीड़ आग बबूला हो गई। फिर क्या था, लोगों ने कार सवार पुलिसकर्मी और उसके मित्र की जमकर धुनाई कर दी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला कोतवाली थाना एरिया का बताया जा रहा है।
बीच सड़क पर हुई पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की थाने तक नहीं पहुंची है। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह वीडियो ग्वालियर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों के पास पहुंचा है। जिसके बाद अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
सीएसपी लश्कर सियाज केएम ने कोतवाली और जनकगंज थाना टीआई को मारपीट में शामिल पुलिसकर्मी को ढूंढने का आदेश दिए हैं।
सबसे बड़ी बात यह है की मार खाने वाले पुलिसकर्मी अपने ही विभाग के अधिकारियों के सामने आने से कतरा रहे हैं। फिलहाल अधिकारियों ने वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और अपने ही पुलिसकर्मी को तलाशने में लगी है।












Click it and Unblock the Notifications