MP News: शादी की पहली रात दूल्हे ने शराब पीकर की हैवानियत, नवविवाहिता की आपबीती सुन पुलिस के भी रौंगटे खड़े
Gwalior News: ग्वालियर में एक पति ने सुहागरात के दिन से ही हैवानियत शुरू कर दी थी। यहां एक नई-नवेली अपने दुल्हन पति की क्रूरता की कहानी सुनाते हुए रो पड़ी है।
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से सुहागरात का खौफनाक मामला सामने आया है। सिरोल क्षेत्र में शादी के बाद ससुराल वालों ने पहले तो पीड़िता का तानों के साथ स्वागत किया फिर पति ने पत्नी के साथ सुहागरात पर शराब पीने के बाद ऐसी हैवानियत की जो कि काफी हैरान करने वाली थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति ने शराब पीकर आप्रकृतिक संबंध बनाया।
ग्वालियर के सिरोल इलाके की रहने वाली विवाहित महिला 16 जनवरी को थाने पहुंची। उसने पुलिस के सामने अपनी जो आपबीती सुनाई, पीड़ित की शिकायत सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई।

महिला ने बताया कि करीब 8 महीने पहले उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद वो अपने ससुराल पहुंची। सुहागरात को उसका पति शराब के नशे में धुत होकर कमरे में आया। उसके साथ जोर जबरदस्ती करने लगा। इतना ही नहीं जबरन उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाए। उसे प्रताड़ित करता रहा।
पीड़िता पूरी रात रो-रो कर रहम की भीख मांगती रही। लेकिन पति को एक भी दया नहीं आई। अपनी हवस की आग बुझाने के बाद वो सो गया। अगले दिन होश में आने के बाद उसने अपने पति को समझाया और बताया कि वो उसके साथ गलत कृत्य कर रहा है। उस समय तो उसके पति ने अपनी गलती मान ली। उसने कहा कि आगे से वो ऐसा नहीं करेगा। यहां तक कि शराब भी नहीं पीएगा। पीड़िता खुश हो गई। उसे लगा कि अब उसके साथ ऐसा नहीं होगा। लेकिन अगली रात फिर उसका पति शराब पीकर कमरे में दाखिल हुआ। उसे देखकर वो हैरान रह गई।
महज 20 वर्ष की उम्र में उसके साथ हो रही हैवानियत ने उसे तोड़ दिया। लेकिन वो हार नहीं मानी। कई बार समझाने के बाद भी जब उसका पति नहीं माना, तो वो अपने मायके चली गई। इसके बाद नशेड़ी पति वहां भी पहुंच गया। पत्नी के साथ उसके परिजनों के साथ भी बदतमीजी करने लगा। इससे परेशान होकर वो थाने पहुंच गई। उसने पुलिस को अपनी आपबीती बताकर पति के खिलाफ मामला दर्ज करने के लिए शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 498 और 377 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी अनुसार पीड़िता के परिजनों ने शादी के समय अच्छा खासा दहेज भी दिया था। पांच लाख रुपए नगद कैश के साथ उसे एक बुलेट की एक मोटरसाइकिल भी दी थी। महिला जब पति की प्रताड़ना से तंग आकर अपने मायके चली गई, तो उसके ससुरालवालों ने दहेज की मांग भी शुरू कर दी। ताकि दबाव में आकर वो ससुराल चली आई पुलिस ने इस शिकायत में मामला दर्ज करके आरोपी पति को थाने बुलाया है। वहां उससे पूछताछ की जाएगी। पीड़िता किसी भी स्थिति में अपने पति के साथ नहीं रहना चाहती है।












Click it and Unblock the Notifications