Gwalior News: अंधे कत्ल का राजफाश करने में जुटी पुलिस, स्वर्ण रेखा नाले में मिले मानव अंगों का हुआ DNA टेस्ट
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली
Gwalior News: ग्वालियर के स्वर्णरेखा नाले में एक के बाद एक मिले मानव अंगों की डीएनए टेस्ट के बाद पहचान हो चुकी है मानव अंग ग्वालियर में ही रहने वाले एक युवक के निकले हैं आशंका है कि उसकी हत्या कर उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके नाले में फेंका गया था। पुलिस को इस पूरे हत्याकांड में कुछ संदेही के नाम भी सामने आए हैं उसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
दरअसल ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र के राम कुई पुल पर 28 सितंबर को मानव अंग मिला था जिसके तीन रोज बाद इसी इलाके में स्वर्णरेखा नाले में भी कुछ मानव अंग मिले थे इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी थी और जांच पड़ताल के दौरान मानव अंग को डीएनए जांच के लिए भी भेजा गया था जिसमें मृतक की पहचान झाड़ू वाला मोहल्ला में रहने वाले राजू खान के रूप में हुई है।

राजू खान की गुमशुदगी उसके भतीजे ने 21 सितंबर को दर्ज कराई थी और कुल्लू नाम के युवक पर राजू खान की हत्या करने का आरोप भी लगाया था ऐसे में मानवानगी की पहचान होने के बाद पुलिस अब आरोपी कुल्लू खान की तलाश में जुटी हुई है।

एक के बाद एक मानव अंग मिलने से शहर में मची थी दहशत
ग्वालियर के स्वर्णरेखा नाले में एक के बाद एक मानव अंग मिलने के कारण सितंबर महीने में इलाके में दहशत भी फैली थी ऐसे में पुलिस द्वारा इस पूरे मामले को हत्या से जोड़कर ही जांच पड़ताल की गई थी और मृतक के शरीर के टुकड़े-टुकड़े में मिले अंगों को जांच के लिए डीएनए लब भेजा गया था।












Click it and Unblock the Notifications