MP News: ग्वालियर में बना PM मोदी का मंदिर, अटल बिहारी और विजयराजे सिंधिया के साथ नरेंद्र मोदी की होगी पूजा

Modi Mandir: मंदिर में जहां देश के पीएम नरेंद्र मोदी की प्रतिमा स्थापित की गई है। उसी मंदिर में पहले से स्वर्गीय देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा भी स्थापित है।

PM Narendra Modi Mandir in Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में देश के पीएम नरेंद्र मोदी का मंदिर बनकर तैयार हो गया है। इस मंदिर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मूर्ति स्थापित की गई है। जिस मंदिर में देश के प्रधानमंत्री की प्रतिमा स्थापित की गई है।

इसी मंदिर में देश के दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमाएं भी स्थापित हैं। यहां उनको चाहने वाले रोज सुबह-शाम आरती उतारते हैं।

PM Narendra Modi Mandir in Gwalior

यह मंदिर ग्वालियर के सत्यनारायण टेकरी पर स्थित है। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिमा स्थापित की गई है। यह प्रतिमा करीब डेढ़ फीट ऊंची है। इसे जाने-माने मूर्तिकार प्रमोद विश्वकर्मा ने बनाया है।

14 सितंबर हिंदी दिवस के मौके पर दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा के बगल में पीएम नरेंद्र मोदी की प्रतिमा स्थापित की गई है। यह पहला मंदिर है जहां उनकी मूर्ति स्थापित की गई है।

अखिल भारतीय युवा अभिभावक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदी दिवस के मौके पर देश के पीएम नरेंद्र मोदी की प्रतिमा मंदिर में स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा उनके बगल में देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों अटल बिहारी वाजपेयी और विजयाराजे सिंधिया की भी प्रतिमाएं स्थापित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+