Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Gwalior News: जमीन नामांतरण के लिए रिश्वत लेते पटवारी को लोकायुक्त ने रंगे हाथों पकड़ा

संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली

ग्वालियर लोकायुक्त पुलिस ने जमीन नामांतरण के मामले में पटवारी को ₹5000 की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। इस कार्रवाई का मुख्य फरियादी रवि बघेल है, जो गोहद तहसील के निवासी हैं।

रवि ने शिकायत की थी कि पटवारी पंकज खलको ने जमीन नामांतरण के लिए ₹5000 की रिश्वत मांगी थी, जिसके चलते उसे परेशानी हो रही थी।

Patwari Pankaj Khalko caught red handed by Lokayukta while taking bribe for land transfer

लोकायुक्त पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पटवारी को टेप किया है, साथ ही फरियादी रवि बघेल से ₹5000 लेते हुए पकड़ा। इस संदर्भ में फरियादी रवि बघेल ने बताया कि उसकी दादी का देहांत विगत दिनों हो चुका है और उसकी जमीन अब उसके पिता के नाम पर थी। जमीन नामांतरण के लिए, वह हल्का पटवारी पंकज खलको के साथ कई दिनों से चक्कर काट रहा था। पटवारी ने उससे ₹8000 की मांग की थी, और एक सौदा ₹7000 में पटा, जिसमें रवि ने पहले ही ₹2000 पटवारी को दे दिए थे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शपथ लेने के बाद ही बैतूल जिले में कार्यक्रम के दौरान कहा था कि पटवारी की जिम्मेदारी होगी कि अगर रजिस्ट्री हुई है तो नामांतरण भी साथ में हो। अगर इस कार्य में किसी ने भी लापरवाही की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, लेकिन इसके बावजूद भी तहसील कार्यालय में पटवारी मनमानी कर रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+