शिक्षा मंत्री ने दिए संकेत, जल्द लागू होगी नई शिक्षा नीति, पाठ्यक्रम बदलाव को लेकर कहीं बड़ी बात

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर प्रवास पर पहुंचे शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने मध्य प्रदेश में नई शिक्षा नीति के जल्द लागू किए जाने के संकेत दिए हैं।

शनिवार को उन्होंने कहा की नई शिक्षा नीति के जरिए बच्चों के भविष्य को संवारा जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के श्रेष्ठ भारत के संकल्प को हम पूरा करेंगे।

Gwalior News

अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे मध्यप्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह का कहना है कि अभी प्रदेश में बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है। सारी परीक्षाएं व्यवस्थित तरीके से चलें और बच्चों का भविष्य व्यवस्थित तरीके से गढ़ने में हम कामयाब हो यही हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

वहीं कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह ने नई शिक्षा नीति को लेकर कहा कि नई शिक्षा नीति को ताकत के साथ जितनी जल्दी हो सके जमीनी स्तर पर लाकर लागू कर पाएंगे यह हमारी उपलब्धि होगी। मोदी जी का जो सपना है।मुझे लगता है कि श्रेष्ठ भारत का सपना, जब नए बच्चों में नॉनिहलों में नई शिक्षा नीति को अपनाएंगे उसके हिसाब से अपने जीवन को आकर देंगे, वही शायद हमारी सफलता होगी।

पाठ्यक्रम में बदलाव के सवाल पर दिया यह जवाब

शिक्षा मंत्री रहो उदय प्रताप सिंह ने‌ पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि पाठ्यक्रम पर काम चलने वाली एक सतत प्रक्रिया है। समय के हिसाब से बदलाव होते रहते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी जी का हृदय से अभिनंदन करता हूं भारत रत्न के लिए उन लोगों को चुना जिन्होंने भारत की व्यवस्था परिवर्तन करने का काम किया है।

स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद कैबिनेट मंत्री उदय प्रताप सिंह सड़क मार्ग से दतिया के लिये रवाना हुए, जहां दतिया में माँ पीताम्बरा पीठ पर‌ पूजा-अर्चना करने के बाद नर्सिंगपुर जिले में स्थित लोलरी के लिये रवाना होंगे।

संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+