New air terminal in Gwalior: कुछ ऐसा दिखता है 500 करोड़ में बना नए एयर टर्मिनल, PM Modi करेंगे उद्घाटन

New air terminal in Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में भव्य नए एयर टर्मिनल बनकर तैयार हो गया है और यह टर्मिनल देश का ऐसा पहला टर्मिनल होगा जो सबसे जल्दी बनकर तैयार हुआ है। इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्वालियर में बने नए एयर टर्मिनल का इस सप्ताह उद्घाटन करेंगे प्रधानमंत्री के आने की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन चौकस हुआ है।उनके दौरे की तैयारी शुरू कर दी है। सिंधिया के प्रयासों से पीएम मोदी ग्वालियर आ रहे हैं और ग्वालियर को बड़ी सौगात देंगे।

PM Modi will inaugurate the new air terminal

500 करोड़ रुपए की लागत से 20 हजार वर्ग मीटर में ग्वालियर का राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट के नए एयर टर्मिनल का कार्य पूरा हो चुका है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नए टर्मिनल का लोकार्पण प्रस्तावित है, वहीं टर्मिनल के लोकार्पण के साथ-साथ पीएम मोदी ग्वालियर-चंबल संभाग में हुए विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। जिसकी तैयारीयों में एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ-साथ जिला प्रशासन पूरी तरहं से जुटा हुआ है।

लोकसभा चुनावों से पहले विकास कार्यों का शिलान्यास भूमि पूजन कराने का प्रयास

आगामी लोकसभा चुनाव से पहले जारी होने वाली चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट के नए एयर टर्मिनल का उदघाटन कराने के साथ ही और विकास कार्यों का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों करना चाहते हैं।

इसलिए लगातार अपने ग्वालियर दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री सिंधिया एयर टर्मिनल का निरीक्षण जरूर करते हैं। हाल ही में निरीक्षण के दौरान सिंधिया ने एयरपोर्ट अथॉरिटी और जिला प्रशासन को लोककर्पण के संबंध में जरूरी निर्देश भी दिए।

पीएम मोदी द्वारा होने वाले लोकार्पण समारोह की तैयारियों को लेकर संभागीय कमिश्नर दीपक सिंह गूगल मीट के माध्यम से संभाग के कलेक्टरों से चर्चा भी कर चुके हैं। हालांकि पीएम मोदी की प्रस्तावित यात्रा की तारीख अभी तय नहीं हुई है। लेकिन तैयारियां जोरों पर हैं।

शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को भी आयोजन में बुलाया जाएगा

राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट के नए एयर टर्मिनल का लोकार्पण टर्मिनल के समीप स्थित ग्राउण्ड में समारोह किया जायेगा। कार्यक्रम में ग्वालियर-चंबल संभाग के विभिन्न योजनाओं के हितग्राही भी शामिल होंगे। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के साथ-साथ व्यवस्थित पार्किंग, बैरीकेटिंग के लिये एसपीजी के मापदण्ड के अनुरूप पुलिस ने ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है।

संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली, ग्वालियर/मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+