Gwalior news:प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने आयोजित हुई राष्ट्रीय कार्यशाला, केंद्रीय कृषि मंत्री रहे मौजूद

मोदी सरकार का फोकस अब प्राकृतिक खेती पर है। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए पूरे देश में मिशन चलाया जा रहा है। केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने प्राकृतिक खेती के लाभकारी बताया है।

gwalior

Gwalior के राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में प्राकृतिक खेती विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में शिरकत करने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी पहुंचे। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा की वर्तमान समय में प्राकृतिक खेती की ओर जाना समय की जरूरत है।

कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित की गई राष्ट्रीय कार्यशाला
राजमाता विजयराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय में शनिवार को प्राकृतिक खेती विषय पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में प्राकृतिक खेती को लेकर कई तरह की जानकारियां साझा की गईं और उन पर चर्चा की गई। कार्यशाला में शिरकत करने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी राजमाता विजयराजे सिंधिया विश्वविद्यालय पहुंचे थे।

प्राकृतिक खेती को बताया आज की जरूरत
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने प्राकृतिक खेती को वर्तमान समय की जरूरत बताते हुए कहा है कि केमिकल फर्टिलाइजर के लिए हम इंपोर्ट पर निर्भर है इसके साथ ही केमिकल फर्टिलाइजर के उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता पर असर पड़ता है वह महंगा पड़ता है और केमिकल फर्टिलाइजर के उपयोग से पैदावार होने वाली फसल खाने से मानव शरीर पर भी प्रभाव पड़ता है जबकि प्राकृतिक खेती करने से कई तरह के लाभ होते हैं।

एग्रीकल्चर पाठ्यक्रम में शामिल की जाएगी प्राकृतिक खेती
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राकृतिक खेती को लेकर पूरे देश में मिशन चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि एग्रीकल्चर पाठ्यक्रम में भी प्राकृतिक खेती को लाया जा रहा है इसके लिए कमेटी द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गई हैं सरकार का पूरा फोकस प्राकृतिक खेती पर ही है।

कृषि विज्ञान केंद्रों से शुरू होगी प्राकृतिक खेती
केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि देश के हर जिले में कृषि विज्ञान केंद्र हैं इसलिए सबसे पहले कृषि विज्ञान केंद्रों में ही प्राकृतिक खेती की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि तकरीबन 400 कृषि विज्ञान केंद्र इस राष्ट्रीय कार्यशाला से जुड़े हुए हैं और राष्ट्रीय कार्यशाला में जो विद्वान और वैज्ञानिक शामिल हो रहे हैं उनसे जो जानकारी मिलेगी उस आधार पर प्राकृतिक खेती की दिशा में आगे कार्य किए जाएंगे।

भारत जोड़ो यात्रा पर भी साधा निशाना
नरेन्द्र सिंह तोमर ने राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़े यात्रा पर भी निशाना साधा है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा राजनीति को हल्का करने, समाज में द्वेष फैलाने और कांग्रेस को खत्म करने के लिए निकाली जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+