Gwalior news: बस ऑपरेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में बस में फांसी से लटकी मिली लाश, सोमवार से था गायब
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली
Gwalior News: ग्वालियर में एक बस ऑपरेटर की संदिग्ध परिस्थितियों में बस में लड़की मिली लाश मिली है, मृतक सोमवार से गायब था और आज उसका शव फांसी के फंदे पर बस में लटका मिला है घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे हैं।
पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है तो वहीं पर जनों ने इस पूरे मामले में हत्या की आशंका भी जताई है।

ग्वालियर के मुरार थाना क्षेत्र के बाद गांव निवासी निखिल यादव उर्फ निक्की यादव का आज पटेल गार्डन के पास बने मैदान में खड़ी बस में फांसी पर लटका हुआ शव मिला है। सुबह जब लोगों ने बस में शव लटका हुआ देखा तो तुरंत मामले की जानकारी उसके परिजनों को दी गई मौके पर पहुंचे परिजनों ने भी मृतक की पहचान करते हुए पुलिस को मामले की जानकारी दी और मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
1 महीने से बंद पड़ी बस में मिला है शव
बताया गया है कि निक्की यादव खुद बस ऑपरेटर है और सोमवार से गायब था ऐसे में परिजनों ने उसकी गुमशुदागी की जानकारी भी मुरार थाना पुलिस को दी गई थी निकी यादव की तलाश चल ही रही थी तभी परिजनों को पता लगा कि पटेल गार्डन के पास करीबन 1 महीने से बंद पड़ी बस में निक्की यादव का शव लटका हुआ है. घटनास्थल पर पहुंचे मृतक के परिजनों का कहना है कि इस पूरे मामले में विवेचना की जाए क्योंकि उनकी आशंका है कि निक्की की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटकाया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में लगी हुई है और मौके पर पंचनामा बनाकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया गया है।
पीएम रिपोर्ट में पता लगेगा मौत का सही कारण
मामले में मुरार थाना पुलिस का कहना है कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा दिया गया है परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है लेकिन मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आएगा।












Click it and Unblock the Notifications