Gwalior News: ग्वालियर के होम डेकोर सिटी मल्टी में हादसा, लिफ्ट टूटने से 11 लोग घायल, दो की हालत गंभीर
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर स्थित मॉडल टाउन सिटी के सामने रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया है। मल्टी की लिफ्ट टूटने से 11 लोग घायल हो गए। दो मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को पास के अस्पाल में भर्ती कराया गया है। मजदूरों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार, शहर के सिरोल थाना इलाके में स्थित होम डेकोर सिटी नाम की मल्टी है। इस बिल्डिंग में रविवार को चौथी मंजिल पर निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान मजदूरों को लेकर मल्टी के मालिक राजकुमार गुप्ता चौथी मंजिल पर लिफ्ट से जा रहे थे। उसी टाइम ओवरलोडेड लिफ्ट 2 मंजिल पहुंचने के बाद टूटकर नीचे गिरने लगी। कोई बाहर नहीं निकल सका। लिफ्ट के नीचे गिरते ही उसमें सवार मजदूरों में चीख पुकार मच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों को देखने मध्य प्रदेश बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल भी पहुंचे हैं। घटना कैसे हुई और उसके लिए कौन जिम्मेदार है इसकी पुलिस जांच कर रही है। क्षमता से अधिक वजन होने पर लिफ्ट टूटने की आशंका ज्यादा जताई जा रही है।
घायल होने वालों में टाइल्स लगाने वाले मजदूर है। जो महलगांव और उसके आसपास के क्षेत्र में रहने वाले हैं। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। उनके पैर की हड्डी तक बाहर निकल आई थी। सभी घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications