Gwalior News: ग्वालियर की इस कॉलोनी को मिली सड़क की सौगात, क्या रहा खास, जानिए
ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार धनराशि उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शहरी बस्तियों के सुनियोजित विकास के लिए कृत संकल्पित है। यह बात सामाजिक न्याय, दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कही।
कुशवाह रविवार को ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड- 38 में स्थित नवग्रह कॉलोनी के सेक्टर-1 में सीसी रोड का भूमिपूजन करने पहुँचे थे।

नवग्रह कॉलोनी की विभिन्न गलियों में सीसी सड़कों के निर्माण के लिए मंत्री कुशवाह ने अपनी विधायक निधि से 15 लाख रुपए की राशि मंजूर की है। उन्होंने स्थानीय कन्याओं के द्वारा इन सीसी रोड का भूमि पूजन कराया। इस अवसर पर कुशवाह ने कहा कि, लश्कर क्षेत्र की सभी बस्तियों में विकास के लिए धन की कमी नहीं आने दी जाएगी। भूमि पूजन कार्यक्रम में भगवान सिंह कुशवाह तथा पूर्व सभापति नगर निगम राकेश माहौर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, संबंधित अधिकारी एवं क्षेत्रीय बस्तियों के निवासी मौजूद थे।
इंदौर में बनेगी सड़क
मध्यप्रदेश के इंदौर में महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने गंगवाल बस स्टैंड से सरवटे बस स्टैंड तक प्रस्तावित सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। दौरे की शुरुआत गंगवाल बस स्टैंड से की गई, जो सिलावटपूरा, मच्छी बाजार होते हुए पंढरीनाथ के सामने से सरवटे बस स्टैंड तक संपन्न हुई।
इस दौरान महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ स्थानीय विधायक मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड, विधायक गोलू शुक्ला, निगम आयुक्त शिवम वर्मा, एमआईसी सदस्य अभिषेक शर्मा बबलू ,पार्षद भारत रघुवंशी, रूपाली पेंढारकर, नगर निगम और इंदौर विकास प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
दौरे के महत्वपूर्ण बिंदु
1. सड़क निर्माण में आ रही बाधाएं
सड़क मार्ग पर चार प्रमुख धार्मिक स्थल एवं कई अतिक्रमण हैं जो निर्माण में बाधा बन रहे हैं।
महापौर ने आपसी सहमति से धार्मिक स्थलों को स्थानांतरित करने और अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया है।
2. विशेष 9 करोड़ रुपये का पैकेज:
सड़क निर्माण कार्य हेतु जनप्रतिनिधियों के द्वारा मुख्यमंत्री से आग्रह कर 9 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बजट स्वीकृत किया गया है, जिससे कार्य को तेजी से पूरा किया जा सकेगा।
3. ट्रैफिक जाम से मुक्ति की दिशा में बड़ा कदम
गंगवाल से सरवटे बस स्टैंड तक की यह सड़क, शहर के एक महत्वपूर्ण ट्रैफिक कॉरिडोर को सुगम बनाएगी।
4. कार्य की समयसीमा और निर्देश
महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्पष्ट टाइम टेबल तैयार कर सार्वजनिक किया जाए।
साथ ही निर्माण क्षेत्र में सेंट्रल लाइन बनाकर अतिक्रमण की स्थिति स्पष्ट की जाए, जिससे नागरिकों को जानकारी मिल सके कि किन निर्माणों को कितना हटाया जाएगा। महापौर ने कहा कि, हमारा प्रयास है कि बारिश से पूर्व, यानी जून अंत तक, सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाए।
5. नागरिकों से सहयोग की अपील
महापौर ने क्षेत्रीय नागरिकों से अनुरोध किया कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं और शहर के विकास में सहभागी बनें।धार्मिक संगठनों से भी संवाद कर समाधानात्मक सहमति से कार्य आगे बढ़ाया जाएगा।
6. भविष्य की योजना
इस सड़क के निर्माण के बाद पश्चिमी क्षेत्र के ट्रैफिक में सुगमता आएगी साथ ही भविष्य में एयरपोर्ट कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए भी इस मार्ग का विशेष महत्व होगा।
ये भी पढ़े- Gwalior News: अतिक्रमण पर हुआ एक्शन, अब यहां चलेगा प्रशासन का बुलडोजर












Click it and Unblock the Notifications