Gwalior News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा- ग्वालियर मेले को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाएंगे
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली
Gwalior News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज ग्वालियर प्रवास पर पहुंचे हैं उन्होंने यहां ग्वालियर के व्यापार मेला पहुंचकर मेले का औपचारिक शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा ग्वालियर व्यापार मेले को लेकर बड़ी घोषणा भी की है। मोहन यादव ने कहा कि ग्वालियर व्यापार मेले को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप दिया जाएगा। इसके लिए वह प्रयास करेंगे।
125 वर्ष से पुराने ग्वालियर व्यापार मेले का आज औपचारिक शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा किया गया है मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ ग्वालियर व्यापार मेला स्थित कला रंगमंच पर पहुंचे और मेले का औपचारिक शुभारंभ किया सीएम ने कहा कि ग्वालियर व्यापार मेले का ऐतिहासिक इतिहास रहा है।

स्वर्गीय माधवराव सिंधिया ने इस मेले की स्थापना की थी और एक शतक से अधिक समय से यह मेल अपनी भव्यता लिए हुआ है मध्य प्रदेश सरकार का पूरा प्रयास रहेगा कि मेले को अंतरराष्ट्रीय स्वरूप दिया जाए जिसके लिए सरकार विशेष प्रयास करेगी।
25 दिसंबर से 25 फरवरी तक आयोजित होगा मेला
ग्वालियर व्यापार मेला वैसे तो 25 दिसंबर से शुरू हो चुका है लेकिन डॉक्टर मोहन यादव ने आज इसका औपचारिक शुभारंभ किया है मेला अवधि 25 फरवरी तक रहेगी जहां देश भर से आए व्यापारियों द्वारा अपना यहां व्यापार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए दी है रोड टैक्स में छूट
आपको बता दें ग्वालियर आने से पहले ही मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने ग्वालियर व्यापार मेले में लगने वाले ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए रोड टैक्स में 50% छूट की घोषणा की थी.मुख्यमंत्री द्वारा रोड टैक्स में छूट दिए जाने की घोषणा का व्यापारियों ने भी जोरदार स्वागत किया था.












Click it and Unblock the Notifications