MP News: भैंस ने सड़क पर किया गोबर, जानिए क्यों मालिक पर लगा 9,000 रुपये का जुर्माना?

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भैंस के गोबर करने पर जुर्माना भरना पड़ा है। नगर निगम की टीम ने रास्ते पर गोबर पाए जाने पर भैंस को जब्त कर लिया है। बाद में 9000 रुपए का जुर्माना चुकाने के बाद मालिक को भैंस लौटाई गई है।

स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत नगर निगम के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शहर में कई जगह पशुपालक रास्तों और सार्वजनिक जगहों पर पशु बांध देते हैं। इसको लेकर उन्हें बताया जा रहा है कि गुरुवार को सिरौल रोड के पास रास्ते पर एक भैंस पाई गई, जिसने वहां गोबर भी कर दिया।

Gwalior News Malik fined because of buffalo

नगर निगम की टीम ने रास्ते पर गोबर होने की वजह से भैंस को जब्त कर लिया गया है। बाद में मालिक नंदकिशोर से जुर्माना वसूल किया गया। जुर्माना वसूल किए जाने के बाद ही उसे भैंस वापस किया गया है।

इससे पहले भी ग्वालियर नगर निगम ने पशु के रास्ते पर गोबर करने की वजह से भारी जुर्माना वसूल किया है। दिसंबर 2020 में भी एक भैंस मालिक से 10 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया था।

नगर निगम की टीम ने भैंस मालिक के अलावा शहर में गंदगी फैलाने वाले कई और लोगों पर जुर्माना लगाया गया है। टीम ने गुरुवार को अलग-अलग लोगों से कुल 32 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+