MP assembly election 2023: सबसे बड़ा दान-हक 'मतदान' होता हैं, ग्वालियर में बोले- मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया

MP assembly election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव तारीख का ऐलान हो गया हैं। ग्वालियर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 'मतदान' को सबसे बड़ा दान बताया हैं। सिंधिया लोकतंत्र के इस पर्व में मतदान करने वाले मतदताओं को भगवान स्वरुप मानते हैं। उन्होंने दावा किया कि पीएम मोदी की जनसेवा भावना को देखते हुए प्रदेश की जनता बीजेपी को भरपूर आशीर्वाद देगी।

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज ग्वालियर प्रवास पर पहुंचे थे, जहां ग्वालियर हवाई अड्डे पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया इस दौरान सिंधिया ने हवाई अड्डे पर पहुंचे पत्रकारों से चुनाव आयोग द्वारा मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की औपचारिक घोषणा किए जाने पर कहा कि चुनाव आयोग जो भी निर्णय लेगा हम उसका पालन करेंगे क्योंकि लोकतंत्र में सबसे बड़ा दान मतदान होता है. और इस और मुझे पूरी उम्मीद है कि प्रदेश सहित पांचो राज्य के लोग भारतीय जनता पार्टी को अपना आशीर्वाद देंगे।

MP-assembly-election-2023-Jyotiraditya-Scindia-news

दिग्विजय को जनता देगी जबाव
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को महादानव के बाद रावण बताए जाने पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने दिग्विजय सिंह को करारा जवाब दिया है उन्होंने कहा कि जिनकी विचारधारा सच के साथ नहीं बल्कि अपने साथ हो, कुर्सी के साथ सदैव रही है वह राष्ट्र स्तरीय नेता जो आज भारत के साथ ही विश्व पटल पर उभर रहे हैं उनके प्रति दुर्भावना रखते हैं मुझे विश्वास है कि ऐसे लोगों को प्रदेश और देश की जनता करारा जवाब देगी

संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली, ग्वालियर मध्य प्रदेश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+