Gwalior News: जानिए कौन है डकैत रामसहाय गुर्जर? जिसको चंबल के जंगलों ढूंढ रही तीन थानों की पुलिस
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल के जंगलों में दो साल बाद एक बार फिर डकैत गिरोह की हलचल से दहशत फैल गई है। ग्वालियर के घाटीगांव स्थित भंवरपुरा के जंगल में इनामी डकैत लुक्का गुर्जर और रामसहाय गुर्जर गैंग की मूवमेंट हुई है।
डकैत गिरोह की हलचल से पुलिस अलर्ट मोड़ पर आ गई है। साथ ही फोर्स जंगल में सर्चिंग के लिए उतर गई है। पुलिस की टीम ग्वालियर-मुरैना बॉर्डर पर लगे जंगल में सर्चिंग में जुटी हुई है।करीब आधा सैकड़ा जवान जंगल में सर्चिंग कर रहे हैं।

डकैत गुड्डा गुर्जर के एनकाउंटर में गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर डकैतों की हलचल से आसपास के गांव में दहशत है।राजस्थान का धर्मेंद्र उर्फ़ लुक्का गुर्जर और रामसहाय गुर्जर इलाके में देखा गया है।
गुर्जर ने हाल ही में मुरैना और धौलपुर राजस्थान इलाके में वारदातों को अंजाम दिया है। डकैत लुक्का गुर्जर पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित है। गांव में चार हथियारबंद बदमाशों की हलचल से गांव में लोग दहशत में हैं।
भंवरपुर इलाके में पुलिस ने जब इसकी घेराबंदी की तो वह यहां से आरोन के जंगल की ओर निकल गया। इसके बाद घाटीगांव और आरोन थाना पुलिस के आधा सैकड़ा जवान उसकी आरोन के जंगलों में सर्चिंग कर रहे हैं।
डकैत अपहरण, फिरौती के बाद हुआ था चर्चित
डकैत रामसहाय गुर्जर के बारे में बताया जाता है कि उसने श्योपुर जिले के विजयपुर इलाके से तीन लोगों का अपहरण किया था।मुरैना के साथ ही धौलपुर में भी उसने वारदातों को अंजाम दिया है। जिसके बाद उस पर तीस हजार रुपए का इनाम की घोषणा है। पहली बार वह ग्वालियर के जंगल में मूवमेंट करते हुए नजर आया है।
भंवरपुरा में रहते हैं आरोपियों के रिश्तेदार
ऐसा पता लगा है कि डकैत रामसहाय पुत्र रघुनाथ गुर्जर निवासी कुदिन्ना साहपुरा राजस्थान की बुआ भंवरपुरा में रहती है। डकैत जगन गुर्जर से राजस्थान के जंगल में दुशमनी के बाद रामसहाय ने लंबे समय तक बुआ के यहां रहते हुए समय गुजारा था। इसके बाद फिर यहां से एक नाबालिग का अपहरण कर राजस्थान भाग गया था। पुलिस ने उसे पकड़ा भी था, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह पुलिस के हाथ वापस नहीं आया और जंगल में अपना अड्डा बना लिया।
पांच सदस्यीय है डकैत गिरोह
डकैत रामसहाय गुर्जर के गिरोह में उसके अलावा चार सदस्य और भी हैं। गिरोह के पास 315 बोर की बंदूकें भी हैं। मतलब डकैत गिरोह बंदूकों से लैस है और भंवरपुरा व आरोन के आसपास उसकी मूवमेंट किसी बड़ी वारदात के लिए भी हो सकती है।
गैंग मूवमेंट की पुलिस ने की पुष्टि
इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा का कहना है कि राजस्थान के धर्मेंद्र उर्फ लुक्का गुर्जर के मूवमेंट की सूचना मिली है। जिस पर सर्चिंग कराई जा रही है। पुलिस लगातार सर्चिंग कर रही है। इसलिए किसी गांव में कोई दहशत नहीं है।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली ग्वालियर/मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications