Gwalior news: ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करना पड़ गया भारी, लग गई साढ़े तीन लाख की चपत

ग्वालियर में व्यापारी को ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करना पड़ गया भारी, साढ़े तीन लाख की लग गई चपत, व्यापारी ने कराई जनकगंज थाने में शिकायत दर्ज

Gwalior में एक कारोबारी को ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करना भारी पड़ गया। अकाउंट नंबर डालते वक्त सिर्फ एक नंबर की गलती हो गई और इस वजह से पैसा किसी दूसरे के खाते में चला गया। जिसके खाते में पैसा गया उससे पैसा वापस मांगा गया लेकिन महिला खाताधारक ने पैसा लौटाने से इंकार कर दिया जिसके बाद व्यापारी ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज करवाई है।

gwalior

जनक गंज इलाके में हुआ घटनाक्रम
दरअसल जनक गंज इलाके में खुशतानी इंटरप्राइजेज के मालिक अजय खुशतानी का खाता पीजीवी कॉलेज की यूनियन बैंक में है। अजय खुशतानी किसी व्यक्ति को ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर रहे थे। अजय ने साढ़े तीन लाख रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिया।

खाता नंबर डालते वक्त एक नंबर हो गया गलत
अजय खुशतानी जब ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर कर रहे थे तभी खाता नंबर डालते वक्त एक नंबर गलत हो गया। इस वजह से अजय का पैसा किसी दूसरे के अकाउंट में पहुंच गया। अजय तुरंत बैंक पहुंचे और जिस खाते में पैसा गया उसकी जानकारी जुटाई तो वह खाता एक महिला कारोबारी ऋतु जैन के नाम से निकला।

बैंक मैनेजर ने ऋतु जैन से पैसा लौटाने का किया अनुरोध
यूनियन बैंक के मैनेजर के संज्ञान में जब यह मामला आया तो उन्होंने महिला कारोबारी ऋतु जैन से अनुरोध किया कि वह अपने खाते में आई हुई साढ़े तीन लाख की रकम वापस लौटा दें लेकिन वह पैसा लौटाने में टालमटोल करने लगी।

जनक गंज थाने में कराया मामला दर्ज
जब व्यापारी अजय खुशतानी को यह मालूम चल गया कि ऋतु जैन उसके पैसे नहीं लौटाने वाली है तो अजय जनक गंज थाने पहुंचे और उन्होंने ऋतु जैन के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस में मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+