Datia: रतनगढ़ माता मंदिर पर लगे मेले में बना खास रिकॉर्ड, कितने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जानिए
मध्यप्रदेश के दतिया जिले की सेवढ़ा तहसील में स्थित सुप्रसिद्ध मां रतनगढ़ माता मंदिर पर आयोजित भव्य मेले का समापन दीपावली की दौज पर हुआ। इस मेले में लगभग 30 से 32 लाख श्रद्धालुओं ने मां रतनगढ़ माता और कुंअर बाबा मंदिर के दर्शन करने का अनुमान है।
दतिया जिला प्रशासन द्वारा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए सभी प्रकर की बुनियादी सुविधाओं सहित सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्थाएं की गईं, जबकि ग्वालियर जिला प्रशासन द्वारा ग्वालियर जिले की ओर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाओं सहित पार्किंग के पर्याप्त इंतजाम किए गए।

ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान, दतिया कलेक्टर संदीप माकिन, ग्वालियर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह और दतिया जिले के एसपी वीरेन्द्र कुमार मिश्रा ने शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से मेले का समापन होने पर देशभर से आए श्रद्धालुओं और मेले के आयोजन में सहयोग देने वाले सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
मां रतनगढ़ माता की महिमा और श्रद्धाभाव से भरा यह मेला एक बार फिर श्रद्धालुओं के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव बन गया। माता की कृपा और आशीर्वाद से इस मेले का समापन सफल और सुव्यवस्थित रहा। कुलमिलाकर, देखा जाए तो दतिया जिले की सेवढ़ा तहसील में स्थित सुप्रसिद्ध मां रतनगढ़ माता मंदिर पर आयोजित भव्य मेले का समापन दीपावली की दौज पर हुआ। इस मेले में लगभग 30 से 32 लाख श्रद्धालुओं ने मां रतनगढ़ माता और कुंअर बाबा मंदिर के दर्शन करने का अनुमान है। रतनगढ़ माता मंदिर में दर्शन के लिए दूर-दूर से लाखों श्रद्धालु पहुंचे थे, यही कारण है की, अबकी बार भी रतनगढ़ मंदिर पर लगे मेले ने खास रिकॉर्ड बनाया है. वहीं अबकी बार लगे मेले में लगभग 32 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन और पूजन किए हैं.
ये भी पढ़े- Ujjain: सावन के बाद कार्तिक में महाकाल की सवारी निकली, प्रजा का हाल जाना












Click it and Unblock the Notifications