Gwalior news: मैराथन में 12 किलोमीटर दौड़े ज्योतिरादित्य सिंधिया, ऊर्जा मंत्री ने किया दंडवत प्रणाम
प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस उम्र में भी 12 किलोमीटर दौड़ कर जो संदेश दिया है उसके लिए मैंने उन्हें दिल से नमन किया है।

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार को स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की जयंती पर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के द्वारा 12 किलोमीटर की मैराथन दौड़ लगाने पर सिंधिया के पैरों में लेट कर प्रद्युमन सिंह तोमर दंडवत प्रणाम किया और हिम्मत की सराहना की। मंच पर मौजूद एक्ट्रेस महिमा चौधरी भी ये नजारा देखकर हैरान रह गई।
दरअसल ग्वालियर के एमएलबी ग्राउंड में पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान स्टेज पर ज्योतिरादित्य सिंधिया, अभिनेत्री महिमा चौधरी उपस्थित थे। इसी दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर पीछे से पहुंचे और हिम्मत की सराहना करते हुए सिंधिया के पैरों में लेट कर दंडवत प्रणाम किया। बदले में सिंधिया ने ऊर्जा मंत्री को उठाकर गले से लगा लिया। इस अनोखे प्रणाम को देखकर एक्ट्रेस महिमा चौधरी भी हैरान रह गईं। सोशल मीडिया पर ऊर्जा मंत्री का ये वीडियो वायरल हो रहा है।

मैराथन में स्टेज पर ज्योतिरादित्य के साथ महिमा चौधरी भी अतिथि के रूप में मौजूद थी। महिमा चौधरी ने जब प्रद्युम्न सिंह तोमर बारे में पूछा तो सिंधिया ने महिमा से कहा कि वह मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर हैं। लोग इनसे प्यार करते हैं और वह हमसे प्यार करते हैं। प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि इस उम्र में भी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 12 किलोमीटर दौड़कर जो संदेश दिया है। उसके लिए मैं उन्हें हृदय की गहराइयों से दंडवत प्रणाम करता हूं।

बता दें कि युवाओं का उत्साह बढ़ाने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके बेटे महान आर्यमन सिंधिया दोनों ने दौड़ लगाई और मैराथन पूरी की। भोपाल के पुष्पेंद्र पाल ने मैराथन में पहला स्थान प्राप्त कर 51 हजार रुपए का पुरस्कार जीता। वहीं महिला वर्ग में चंडीगढ़ की सोनम चौधरी ने पहला स्थान प्राप्त कर 51 हजार रुपए का पुरस्कार जीता। साथ ही मैराथन दौड़ में 20 स्थान तक आने वाले पुरुष और महिला धावकों को पुरस्कार दिए गए।












Click it and Unblock the Notifications