Gwalior में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में बड़ी चूक, हाई सिक्योरिटी जोन में घुसे दो नकाबपोश युवक
MP News:
MP News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के मध्य प्रदेश ग्वालियर प्रवास के दौरान उनकी सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। दरअसल दो नकाबपोश मोटरसाइकिल सवार हाई सिक्योरिटी जोन में घुस गए। दोनों केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के जय विलास पैलेस के मेन दरवाजे के सामने पहुंच गए। यहां उन्हें पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। इस दौरान उन लोगों से पुलिस की हल्की फुल्की नोकझोंक भी हो गई। कुछ देर पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया।
बताते चलें कि सुरक्षा में चूक इसलिए कहा जा रहा है कि जिस समय प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू जय विलास पैलेस के अंदर थीं। उस समय इस क्षेत्र के एक किलोमीटर क्षेत्र में एक हजार से ज्यादा पुलिस जवान मौजूद थे। वहीं जयविलास पैलेस के अंदर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राज्यपाल मंगू भाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह चौहान सिंधिया मौजूद थे।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मेहमान थीं। उन्होंने जय विलास पैलेस में उनके परिवार के साथ शाही शामिल हुई थी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित प्रदेश की कई मंत्री मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications