Gwalior News: ग्वालियर में एयरपोर्ट के निर्माणधीन हिस्से में बड़ी दुर्घटना से मचा हड़कंप, मजदूर घायल
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली
Gwalior News: ग्वालियर में निर्माणाधीन राजमाता विजयाराजे सिंधिया सिविल एयरपोर्ट पर विस्तार के तहत निर्माणधीन एयर टर्मिनल में काम के दौरान आज फिर एक हादसा होने से एक मजदूर गभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया।
तीन महीने में यह दूसरी बड़ी घटना है। घटना के बाद घायल मजदूर के नाराज साथियों ने जमकर बवाल किया जिसके चलते मौके पर पुलिस बुलानी पड़ी फिलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है और पुलिस विवेचना में लगी है।

ग्वालियर में इस समय राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट के विस्तार का काम चल रहा है । लगभग पांच सौ करोड़ की लागत से यहां कार्गो टर्मिनल बन रहा है। इसमें अभी फिनिशिंग का काम चल रहा है और आज दोपहर अचानक इसमें गिरने से एक श्रमिक गम्भीर रूप से घायल हो गया । उसे तत्काल उठाकर बिरला अस्पताल ले जाया गया और वहां उसे भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
मजदूरों ने ठेकेदार पर लगाये आरोप
साथी मजदूर ने बताया कि भूपत उर्फ मोहकम सिंह निवासी नामक घायल फाल्स सीलिंग का कारीगर है और आज सुबह जब वह काम करने ले लिए ऊपर चढ़ा तो संतुलन गड़बड़ाने से काफी ऊंचाई से वह एकदम नीचे आ गया और गम्भीर रूप से घायल हो गया। इस दुर्घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मौके पर मौजूद एक अन्य चश्मदीद मजदूर राजवीर ने बताया कि मोहकम को सुबह आते ही बगैर किसी सेफ्टी उपकरण के पचास फुट ऊंची सीलिंग पर चढ़ा दिया गया जिससे वह गिर गया। उसने बताया कि वहां किसी को कोई सेफ्टी उपकरण नही दिए जाते है। मोहकम के गिरने के बाद वहां मौजूद कम्पनी के अधिकारी मौके से भाग निकले।
घायल की हालत चिंताजनक
बताया गया है कि इस एयरपोर्ट पर निर्माण कार्य का ठेका KPC कम्पनी के पास है । यहां यह पहली दुर्घटना नही है बल्कि इससे पहले वहां गैस रिसाव की दुर्घटना भी हो चुकी है उस दुर्घटना में भी कई श्रमिक घायल हो गए थे । इस मामले में पुलिस ज्यादा बोलने को तैयार नही है क्योंकि मामला हाईप्रोफाइल प्रोजेक्ट्स से जुड़ा हुआ है ।












Click it and Unblock the Notifications