Shivpuri news: होमगार्ड ने लगाई फांसी, हाथ-पैर पर लिखा सुसाइड नोट
55 वर्षीय कमलेश शर्मा पुत्र शालीगराम शर्मा दिनारा थाना में पदस्थ था। कमलेश फेफड़ों की बीमारी से ग्रसित था। उसका पुश्तैनी जमीन का विवाद उसके भाई रामबाबू शर्मा और उमाचरण शर्मा से चल रहा था।

शिवपुरी-जिले दिनारा थाना क्षेत्र में एक होमगार्ड सैनिक ने खुदकुशी कर ली जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महिला ने खुदकुशी से पहले अपने हाथ पैर पर ही सुसाइड नोट लिख लिया था जिसे देखकर लोग हैरान रह गए थे। होमगार्ड ने अपने हाथों पर खुदकुशी की जो वजहें लिखी थीं वो हैरान करने वाली हैं।
दरअसल शिवपुरी-जिले की करैरा विधानसभा की दिनारा थानां अंतर्गत आने बाले ग्राम डामरौनकलां में कमलेश होमगार्ड सैनिक ने हाथ-पैर पर लिखें सुसाइड नोट में भाभी रामदेवी और भाई राम बाबऊ पर आरोप लगाया है। मृतक ने सुसाइड नोट में लिखा है कि ये लोग उसे पिछले कई दिनों से प्रताड़ित कर रहे थे और पिता की जायदाद में से हिस्सा भी नहीं दे रहे थे। फेफड़े भी बीमारी की वजह से खराब हो गए थे और पैसे के अभाव में दवाई नहीं करा पा रहे थे। ऐसे में वह सुसाइड करने को मजबूर है और वह आत्महत्या जैसा कदम उठा रहा है।
मृतक के पुत्र राम शर्मा ने अपने चाचा व चाचा पर पिता कमलेश की आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कमलेश का बड़े भाइयों छोटे भाइयों से जायदाद संपत्ति को लेकर लड़ाई चल रही थी। एक बार झगड़ा हुआ था। तभी से कमलेश बीमार रहने लगा। कई जगह दवाई कराने के बाद भी कमलेश की तबीयत ठीक नहीं हो रही थी, जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया।
वहीं इस पूरे घटना में दिनारा थाना प्रभारी रामराजा तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल इस मामले में अभी मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जांच के दौरान जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक के हाथ व जांघ पर उसके 2 भाइयों व भाभी के नाम लिखे हैं। ये लोग कहां तक जिम्मेदार हैं, इसकी भी जांच की जाएगी और उचित कार्रवाई की जाएगी।
Recommended Video

मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications