MP: सुहागरात मनाने के लिए पत्नी से रखी ऐसी डिमांड, 13 महीने गुजर गए नहीं बना शारीरिक संबंध, पुलिस हैरान
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में दहेज में 10 लाख रुपये और कार न मिलने पर शादी के लगभग 13 महीने के बाद तक एक पति ने अपनी पत्नी के साथ सुहागरात नहीं मनाई।

Gwalior News: मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में एक शादी को लेकर अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर नवविवाहित पीड़िता ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसके पति ने दहेज़ की मांग पूरी ना होने पर 13 महीने बीत जाने के बाद भी सुहागरात नहीं मनाई है।
नवविवाहिता थाने पहुंचकर अपने पति और जेठानी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए ग्वालियर एसपी से मदद की गुहार लगाई है। पीड़िता का आरोप है कि पति और ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपए और कार लाने के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। नवविवाहिता का आरोप है कि पति ने शादी के बाद से शारीरिक संबंध तक नही बनाया। तो वही बौद्ध धर्म अपनाने के लिए जेठानी प्रताड़ित करती है। दीपावली पर पूजा तक नही करने दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी को तत्काल मामले को जांच करने के लिए निर्देश दिए हैं।
मुरार के नर्मदापुरम मोहल्ले की रहने वाली 22 वर्षीय नवविवाहिता जनसुनवाई में पहुंचकर शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी थाटीपुर थाना इलाके के नितिन नगर क्षेत्र में रहने वाले भूपेंद्र सिंह के साथ हुई थी। पीड़िता के शिकायत मुताबिक उसकी शादी 20 जनवरी 2022 भूपेंद्र के साथ हुई थी। उसके परिवार वालों ने अपने क्षमता अनुसार शादी में लगभग आठ लाख रुपये खर्च किए थे।
पीड़िता ने जानकारी दी कि जैसे ही वह शादी के बाद पहली बार ससुराल पहुंची तो ससुराल वाले सास, ससुर, नंद और पति सभी लोगों ने उसे कम दहेज लाने के लिए ताने मारने शुरू कर दिया। पति ने तो उसके साथ सुहागरात तक नहीं बनाई। वहीं उसकी जेठानी बौद्ध धर्म को मानती है और वह लगातार उस पर बौद्ध धर्म अपनाने के लिए प्रताड़ित करती है।
यहां तक कि जेठानी ने दीपावली के दिन उसे अपने घर में पूजा-पाठ भी नहीं करने दिया। पीड़िता की शिकायत की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने तत्काल क्षेत्रीय थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए। एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी दी कि विवाहिता की शिकायतें गंभीर है। यही वजह है कि थाटीपुर थाना प्रभारी को तत्काल जांच के आदेश दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications