Gwalior News: पुलिस ने की कोशिश तो पिघल गई रिश्तों पर जमी बर्फ, शादी के 5 वर्ष बाद थाने में वरमाला

Gwalior News:

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में मामूली आपसी विवाद के चलते पति-पत्नी का रिश्ता टूटने के कगार पर पहुंच गया था। शिकायत थाने में पहुंची तो सख्ती के बजाय एसडीओपी घाटीगांव ने संवेदनशील होकर काम शुरू किया। समझाने-बुझाने के बाद रिश्तों पर जमी बर्फ पिघल गई। हंसी-खुशी से दंपती साथ रहने को राजी हो गए।

जानकारी के अनुसार श्वेता धाकड़ निवासी डीडी नगर की शादी इंदरगढ़ निवासी अनिल धाकड़ से 5 वर्ष पूर्व हुई थी। पति पत्नी के बीच आए दिन लड़ाई झगड़े होते थे। रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर दोनों ने एक दूसरे से तलाक लेने का निर्णय कर लिया। दोनों ही अपनी शिकायत लेकर मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे थे। जिसमें पत्नी द्वारा कहा गया था कि उसे अपने पति से तलाक चाहिए।

Gwalior News:

जनसुनवाई के दौरान पता चला कि दोनों के बीच एक बच्चा भी है। इस शिकायत को लेकर ग्वालियर घाटीगांव एसडीओपी संतोष पटेल ने दोनों पक्षों से बातचीत की। काफी बातचीत के बाद विवाद की मुख्य जड़ समझ आई। पता चला कि पत्नी एम.कॉम तक पढ़ी लिखी है और अनिल 11वीं पास है। इसी विषय को लेकर किसी न किसी बात पर दोनों झगड़ पड़ते थे। पत्नी का कहना था कि आखिर बच्चे का भविष्य क्या होगा।

पूरा मामला जानने के बाद एसडीओपी ने दोनों पक्षों को घंटों की समझाइश दी। इस दौरान उपनिरीक्षक अनवर खान और ससुराल और मायके पक्ष से आए लोगों ने भी समझाया। जिसके बाद पत्नी अपने पति अनिल धाकड़ के साथ रहने लिए तैयार हो गई। अपने बच्चे के भविष्य को ध्यान में रखते हुए दोनों ने साथ रहने का फैसला किया।

पति पत्नी द्वारा लिए गए निर्णय का सभी ने सराहना की। जिसके बाद वहां मौजूद सभी के सामने एसडीओपी संतोष पटेल ने दोनों को पुनः जयमाला डालकर रिश्ते में बंधने का संकल्प दिलाया। साथ ही शॉल और श्रीफल भेंट कर दोनों को नई शुरुआत की शुभकामनाएं दीं। साथ ही तुलसी का पौधा देकर पति-पत्नी को नया जीवन शुरू करने की सलाह दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+