शादीशुदा माशूका के साथ रहने के लिए प्रेमी ने कोर्ट में लगाई अजीब याचिका तो कोर्ट ने....

ग्वालियर में एक प्रेमी नें अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ रहने के लिए होई कोर्ट में लगा दी अजीब याचिका, याचिका में लिखा अगर महिला मित्र के साथ नहीं रहने दिया तो कर लूंगा आत्महत्या

ग्वालियर, 16 जुलाई। प्रेमी द्वारा अपनी माशूका के साथ रहने के लिए ग्वालियर हाई कोर्ट में एक अजीब मांग करते हुए याचिका लगा दी गई। प्रेमी की याचिका को देखकर कोर्ट ने इस याचिका पर अप्रसन्नता जाहिर कर दी। कोर्ट की अप्रसन्नता देखकर वकील को याचिका वापस लेनी पड़ गई।

high court

गोल पहाडिया निवासी प्रेमी करता है शादीशुदा महिला से प्यार
ग्वालियर शहर के गोल पहाड़िया इलाके का रहने वाला एक नौजवान एक महिला से प्यार करता है। महिला पहले से ही शादीशुदा है। शादीशुदा होने के बाबजूद दोनो का प्यार परवान चढ़ा। दोनो ने एक दूसरे के साथ रहने की कसमें खाई और एक दूसरे के साथ रहने का निर्णय लिया लेकिन सामाजिक बंधन होने की वजह से दोनो एक साथ नहीं रह पा रहे थे।

शादीशुदा प्रेमिका ने छोड़ दिया अपने पति का घर
प्रेमी के प्यार में पड़ चुकी शादीशुदा महिला को उसका पति नापसंद हो गया। पति और पत्नी के बीच दूरियां बढञने लगी। महिला अपने पति की बजाय अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी लेकिन पति के साथ रहते हुए ऐसा संभव नहीं था। पत्नी ने अपने पति से अलग रहने के लिए हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए महिला को कहा कि पति से अलग रहने के लिए कानूनी विकल्प मौजूद है। इसके बाद महिला ने अपने पति का घर छोड़ दिया और अपने मायके में जाकर रहने लगी।

पति से अलग होकर भी आशिक के साथ नहीं रह सकी महिला
पति से अलग होने के बाद महिला अपने मायके में आकर रहने लगी लेकिन अपने आशिक के साथ रहने की उसकी हसरत अधूरी रही। पति से तलाक लिए बिना प्रेमी के साथ संभव नहीं था।

प्रेमी ने हाईकोर्ट में लगा दी याचिका
अपनी माशूका के साथ रहने के लिए प्रेमी ने कोर्ट में याचिका लगा दी। याचिका में इस बात का उल्लेख किया गया कि अगर याचिकाकर्ता को उसकी महिला मित्र के साथ रहने नहीं दिया गया तो याचिकाकर्ता अपनी जान दे देगा। ये सुनकर कोर्ट ने याचिका पर अप्रसन्नता जाहिर की। कोर्ट की अप्रसन्नता को देखर वकील ने बिना समय गवांए याचिका को वापस ले लिया।

पूरी नहीं हो सकी साथ रहने की हसरत
याचिका से भी कोई हल नहीं निकलने पर अब प्रेमी जोड़ा परेशान है। अब दोनो एक दूसरे के साथ रहने के लिए दूसरे विकल्प की तलाश में जुट गए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+