ग्वालियर में नौकरी पर बहाली के बदले सहकारिता निरीक्षक ले रहा था रिश्वत, इतने में पहुंच गई लोकायुक्त की टीम

ग्वालियर में नौकरी पर बहाली के एवज में रिश्वत ले रहे सहकारिता निरीक्षक केशव टंडन को लोकायुक्त ने पकड़ा

ग्वालियर, 3 अगस्त। ग्वालियर में नौकरी पर बहाली के बदले रिश्वत ले रहे सहकारिता निरीक्षक को ग्वालियर लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों दबोच लिया है। पिता-पुत्र से नौकरी पर बहाली करने के एवज में सहकारिता निरीक्षक केशव टंडन द्वारा यह रिश्वत ली जा रही थी। अल्ताफ अहमद खान द्वारा लोकायुक्त को शिकायत किए जाने के बाद लोकायुक्त की टीम ने यह कार्रवाई की है।

पिछोर सहकारिता समिति में पदस्थ थे पिता-पुत्र

पिछोर सहकारिता समिति में पदस्थ थे पिता-पुत्र

पिछोर सहकारिता समिति में अल्ताफ अहमद खान सेल्समैन के रूप में पदस्थ था, जबकि उनके पिता समिति प्रबंधक के रूप में पदस्थ थे। लेकिन प्रशासक होने की वजह से सहकारिता निरीक्षक केशव टंडन ने पिता-पुत्र को नौकरी से हटा दिया। इस मामले को लेकर अल्ताफ अहमद खान ने डीआर कोर्ट में अपील भी की थी।

डीआर कोर्ट ने अल्ताफ अहमद खान को दे दिया स्टे

डीआर कोर्ट ने अल्ताफ अहमद खान को दे दिया स्टे

अल्ताफ अहमद खान ने डीआर कोर्ट में अपील की। जिसके बाद कोर्ट से अल्ताफ अहमद खान को स्टे मिल गया। स्टे की कॉपी लेकर अल्ताफ अहमद खान सहकारिता निरीक्षक केशव टंडन के पास पहुंचा और उससे अपनी और अपने पिता की बहाली की बात कही, लेकिन केशव टंडन ने कोर्ट के आदेश को मानने से मना कर दिया।

पिता-पुत्र की बहाली के बदले ₹50000 की मांग ली रिश्वत

पिता-पुत्र की बहाली के बदले ₹50000 की मांग ली रिश्वत

अल्ताफ अहमद खान का कहना है कि जब केशव टंडन ने कोर्ट का आदेश नहीं माना तो अल्ताफ अहमद खान निराश हो गया, लेकिन इसके बाद सहकारिता निरीक्षक केशव टंडन ने अल्ताफ अहमद खान से कहा कि अगर वह ₹50000 दे देगा तो वह पिता और पुत्र दोनों को नौकरी पर बहाल कर देगा।

₹30000 में बात तय होने पर पहली किस्त में दे दिए 15000

₹30000 में बात तय होने पर पहली किस्त में दे दिए 15000

अल्ताफ अहमद खान ने सहकारिता निरीक्षक से निवेदन करते हुए कहा कि उसके पास ₹50000 नहीं है लेकिन इसके बाद दोनों के बीच ₹30000 में सौदा तय हो गया। रिश्वत की पहली किस्त ₹15000 रुपए अल्ताफ अहमद खान ने केशव को दे दिए, लेकिन इसके बाद अल्ताफ अहमद खान ने रिश्वत के लेनदेन की शिकायत ग्वालियर लोकायुक्त ने कर दी।

शिकायत मिलने पर लोकायुक्त ने केशव टंडन को रंगे हाथों पकड़ा

शिकायत मिलने पर लोकायुक्त ने केशव टंडन को रंगे हाथों पकड़ा

अल्ताफ अहमद खान द्वारा लोकायुक्त में शिकायत किए जाने पर लोकायुक्त ने एक वॉइस रिकॉर्डर अल्ताफ अहमद खान को सौंप दिया, जिसमें अल्ताफ अहमद खान ने रिश्वत के लेनदेन की बातचीत रिकॉर्ड कर ली। इसके बाद लोकायुक्त की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से अल्ताफ अहमद खान को रिश्वत के ₹15000 देकर बुधवार को ग्वालियर सहकारिता कार्यालय में भेजा। यहां जैसे ही केशव टंडन ने रिश्वत के पैसे लिए तो लोकायुक्त की टीम ने केशव को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+