MP: 20 लाख दो नहीं तो 2 दिन में कर देंगे हत्या, बिश्नोई गैंग के नाम पर ग्वालियर के व्यापारी से मांगी रंगदारी
ग्वालियर में सीमेंट बिजनेसमैन को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी मिली है। फोन पर बदमाशों ने कहा कि 20 लाख नहीं दिए, तो 2 दिन में कर दी जायेगी हत्या। गैंग का नाम सुनकर व्यापारी राहुल जैन के पैरों तले जमीन खिसक गई।

Lawrence Bishnoi Gang: दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद होने के बावजूद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अपना गैंग चला रहा है और लगातार रंगदारी मांगने और धमकाने का सिलसिला जारी है। ताजा मामले में कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के नाम पर ग्वालियर के व्यापारी बेटे से रंगदारी मांगी गई है।
शहर के नए बाजार क्षेत्र में रहने वाले बिजनेसमैन सुभाष जैन के बेटे राहुल जैन के मोबाइल पर 15 मई को यह धमकी भरा फोन आया। फोन करने वाले युवक ने खुद को बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर बताया और बोला कि राहुल 20 लाख रुपए में तुम्हें मारने की सुपारी मिली है। 2 दिनों के अंदर तुम्हारी हत्या कर दूंगा। घटना के बाद दहशतजदा व्यापारी का बेटा लापता हो गया है। परिवार वाले ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल कंपू पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
कंपू थाना एरिया के नए बाजार में रहने वाले सीमेंट बिजनेसमैन सुभाष चन्द्र जैन के बेटे राहुल जैन लापता हो गया है। परिजन कंपू थाने में मामला दर्ज कराया है। शिकायत सुन पुलिस भी हैरान रह गई। सुभाष चंद्र जैन ने जानकारी दी कि 15 मई को उनके बेटे राहुल जैन के मोबाइल फोन में रॉन्ग नंबर से फोन आया था।
फोन करने वाले युवक ने राहुल से बोला कि वह बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर बात कर रहा है। उसने बोला कि राहुल हमे 20,00,000 रुपए में तुम्हारी हत्या करने की सुपारी मिली है। 2 दिनों के अंदर तुम्हें खत्म कर दूंगा। यह सुनकर राहुल डर गया और उसके बाद वह अचानक लापता हो गया है। सुभाष ने जानकारी दी कि उसके परिवार की किसी से दुश्मनी नही है, या तो किसी ने मजाक उनके किया है या फिर किसी गैंग के सदस्य ने ही धमकी दी होगी।
फोन करने वाले शॉर्प शूटर ने राहुल तो यह भी बोला कि बिश्नोई गैंग का यह रूल है कि वह जिसकी सुपारी लेते हैं उसको दो दिन पहले फोन करके जानकारी देता है। उसके बाद उसकी हत्या करता है। लापता हुए राहुल का मोबाइल भी बंद आ रहा है। परिवार को आशंका है कि राहुल ने डर की वजह से मोबाइल बंद कर लिया है। सुभाष चंद्र जैन के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। जिस नंबर से धमकी दी गई है वह फोन नंबर तमिलनाडु का रजिस्टर्ड नंबर है। पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने जानकारी दी कि मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications