चीतों के कारण इंसानों पर संकट! कूनो के जहानगढ़ गांव विस्थापन से पहले उजाड़ने पर तुले अधिकारी
चीता आने से जहानगढ़ पर संकट, चीतों से ज्यादा अधिकारी कर रहे परेशान
चीता प्रोजेक्ट के तहत मप्र के श्योपुर स्थित कूनो-पालपुर में नामीबियाई और दक्षिण अफ्रीकी चीते आने के बाद इनको फ्री रेंज में रिलीज किया जा रहा है। इधर बफर जोन के गांवों को खाली कराया जा रहा है। जहानगढ़ ऐसा गांव हैं जिसका विस्थापन प्लान बताए बगैर ही अधिकारी उजाड़ने पर तुल गए हैं।
कूनो नेशनल पार्क सीमा में बसे जहानगढ़ गांव के ग्रामीणों वन विभाग के अधिकारियों से खासे परेशान हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मिलकर अपनी समस्या बताई, जिसमें उनका आरोप है कि उनके गांव को कहां विस्थापित किया जा रहा यह जानकारी आज तक नहीं दी गई है, जबकि आए दिन कूनो नेशनल पार्क के अधिकारी यहां आकर हम लोगों से गांव खाली करने दबाव बना रहे हैं।

गांव के आसपास जाने का रास्ता बंद करा देते हैं
जहानगढ़ के रहवासियों ने जिला प्रशासन के अधिकारी को बताया कि अधिकारी गांव वालों को आसपास आने-जाने तक से रोक रहे हैं। घर के लिए सामान लेकर आते हैं तो अड़चन पैदा करते हैं। गांव को उजाड़ना तो चाहते हैं, लेकिन हमको कहां विस्थापित करेंगे यह नही बताया। कलेक्टर शिवम वर्मा से चर्चा के दौरान ग्रामीणों ने वीरपुर तहसील के गांव बेरहारी में बसाए जाने की बात भी कहते हुए अपनी तरफ से प्रस्ताव भी दिया।












Click it and Unblock the Notifications