'चंदू चैंपियन' के ट्रेलर लॉन्च के लिए ग्वालियर पहुंचे कार्तिक आर्यन, देशभक्ति से भरपूर होगी फिल्म
Chandu Champion Trailer: कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म चंदू चैंपियन का आज ट्रेलर लॉन्च हो रहा है। ऐसे में एक्टर और उनकी टीम ग्वालियर पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। अपने पैतृक स्थान पर पहुंचने की खुशी उनके चेहरे पर साफ नजर आ रही थी।
कार्तिक आर्यन का जन्म ग्वालियर में ही तिवारी परिवार में हुआ। उनके माता और पिता दोनो डॉक्टर है और कुछ वर्ष पहले तक सिटी सेंटर पटेल नगर में वे रहते थे और यहीं उनका नर्सिंग होम था जो कार्तिक के फ़िल्म जगत में स्टेबलिश होने के बाद बन्द करके पूरा परिवार मुम्बई शिफ्ट हो गया।

कार्तिक की प्रारंभिक शिक्षा ग्वालियर में हुए हैं। यहा की गलियों में उन्होंने खूब सायकिल चलाई जिसका जिक्र वे अक्सर अपने इंटरब्यू में करते रहते है। वे मुंबई इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते करते फ़िल्म स्टार बन गए।
कार्तिक आर्यन यहां अपनी फ़िल्म चंदू चेम्पियन का ट्रेलर लॉन्च करने पहुंचे है। साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान की इस फ़िल्म में कार्तिक लीड रोल में है। वे शनिवार की शाम ग्वालियर के कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम में इस फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज करेंगे।
बता दें कि साजिद नाडियाडवाला और कबीर खान द्वारा प्रोड्यूस कार्तिक आर्यन स्टारर इस बड़ी फिल्म के अब तक जारी किए गए तीन पोस्टर्स को शानदार रिस्पॉन्स मिला है। इतना ही नहीं फिल्म के लिए कार्तिक के ट्रांसफॉर्मेशन ने इंडस्ट्री में काफी चर्चा बटोरी है, हालांकि, पोस्टर्स ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है, लेकिन ट्रेलर असल में जबरदस्त इंपैक्ट डालने वाला है।
चंदू चैंपियन 1970 के राष्ट्रमंडल खेलों और फिर 1972 में जर्मनी में आयोजित पैरालिंपिक में देश को गौरव बढ़ाने वाले स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर बेस्ड हैं। कबीर खान द्वारा निर्देशित ये फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
संवाद सूत्र: पंकज श्रीमाली ग्वालियर मध्य प्रदेश












Click it and Unblock the Notifications