Shivpuri News: कर्नाटक में 8 दिन से लापता शिवपुरी के 35 मजदूर, परिजनों ने रो-रोकर बताई शिकायत

Shivpuri News: मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के कर्नाटक कमाने गए 35 मजदूर संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गए हैं। 8 दिनों से इन मजदूरों के फोन भी बंद हैं। इन मजदूरों के परिजन शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और उन्हें ढूंढ़ने की गुहार लगाई है।

एसपी ऑफिस पहुंचकर कोलारस क्षेत्र के खिरईघुटाई गांव के रहने वाले आदिवासी परिवारों का कहना था कि उनके परिवार के सदस्य मजदूरी करने कर्नाटक गए थे उनका 8 दिन से कोई पता नहीं है।

Shivpuri News:

ना उनसे बात हो पा रही है और ना ही उनका कोई फोन आया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 3 महीने पहले उनके गांव से 35 लोग मजदूरी करने कर्नाटक गए हुए थे। परिजनों ने मजदूरों की वापिस के लिए पुलिस अधीक्षक से मदद मांगी है।

परिजनों को उनकी चिंता लगातार सता रही है। परिजनों को आशंका है कि उनका अपहरण कर लिया गया है।

मजदूरों को कर्नाटक ले जाने वाले ठेकेदार अनिल जाटव का कहना है कि वह मजदूरों को कर्नाटक के बीजापुर जिले में मजदूरी के लिए लाया था। परिवार में गमी होने के चलते उसे शिवपुरी आना पड़ा था। इस दौरान मजदूरों ने फोन पर वापस लौटने की जिद की थी।

इस मामले में कोलारस एसडीओपी विजय यादव का कहना है कि मजदूरों के लापता होने की शिकायत प्राप्त हुई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मजदूर जहां मजदूरी के लिए गए हुए थे वहां से सभी मजदूर वापस शिवपुरी के लिए निकल गए हैं। ऐसा बताया गया था। मजदूरों को आखिरीबार बीजापुर की एक पुलिस चौकी पर देखा गया था।‌इस मामले में एक पुलिस टीम बनाकर रवाना कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+