केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ली ग्वालियर में बड़ी प्रशासनिक बैठक, चालू प्रोजेक्ट के स्टैटस जानें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज संध्या ग्वालियर पहुंचे वहाँ उन्होंने ने ग्वालियर के सभी विकास परियोजनाओं पर अधिकारियों के साथ बैठक ली । केंद्रीय मंत्री ने सभी सड़क निर्माण, हाई वे निर्माण, ग्वालियर नवीन बस स्टैंड निर्माण , नई आने वाली ई बस सुविधा, चम्बल से ग्वालियर जल परियोजन, ब्रिज निर्माण, एलिवेटेड रोड, सागर ताल, व अन्य प्राजेक्ट्स पर जानकारी ली।

केंद्रीय मंत्री द्वारा बुलाई गई इस बैठक में ज़िला कलेक्टर व सभी वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री ने सभी प्रोजेक्ट की वर्तमान स्तिथि पर जानकारी ली व विस्तृत चर्चा की, एवं प्रशासन को कई परियोजनाओं पर निर्देश व सुझाव दिए। केंद्रीय मंत्री ने सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीक़े से पूर्ण करने की कार्यशैली तय की। बैठक में मंत्री श्री प्रदुमन सिंह तोमर भी उपस्थित थे।

Jyotiraditya Scindia took a big administrative meeting in Gwalior

बैठक में सड़क निर्माण, हाइवे विकास, ISBT प्रोजेक्ट, नई आने वाली ई-बस सुविधा, चंबल से पानी लाने की योजना, एलिवेटेड रोड, सागर ताल और अन्य प्रोजेक्टों की भी जानकारी ली गई। इस दौरान उन्होंने ग्वालियर से आगरा के बीच ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे पर भी विचार किया। उन्होंने बताया कि दिल्ली से आगरा तक एक्सप्रेस वे है, लेकिन आगरा से ग्वालियर आने में ट्रैफिक के चलते ढाई से तीन घंटे का समय लगता है, जो 120 किलोमीटर की दूरी पर है। एक्सप्रेस वे बनने से यह दूरी सिर्फ डेढ़ घंटे कम हो जाएगी। इस परियोजना में उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश की भूमि का उपयोग होने की संभावना है। इसके साथ ही, केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कंट्रोल और कमांड सेंटर का भी समीक्षा की। बैठक में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, निगमायुक्त हर्ष सिंह और पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे।

Recommended Video

    केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ली ग्वालियर में बड़ी प्रशासनिक बैठक
    Jyotiraditya Scindia took a big administrative meeting in Gwalior

    जब केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अफसरों से शहर के विकास प्रोजेक्ट को लेकर वन टू वन कर रहे थे, तब उनकी नजर कुछ दूरी पर ग्वालियर कलेक्टर रूचिका चौहान पर पड़ी। उन्हें देखते ही सिंधिया को लगा कि कुछ गड़बड़ हो सकती है। बैठक के बीच में उन्होंने ग्वालियर कलेक्टर से टोकते हुए पूछा, "आप बीमार हैं क्या?" जिस पर कलेक्टर ने बताया कि उन्हें फीवर है। इस पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि आप घर जाएं और आराम करें। बुखार में बैठक में बैठना ठीक नहीं रहेगा। इसके बाद ग्वालियर कलेक्टर अपने घर चली गईं।

    Jyotiraditya Scindia took a big administrative meeting in Gwalior

    ड्रीम प्रोजेक्ट एलिवेटेड रोड के दूसरे चरण पर भी चर्चा

    शहर के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान, सिंधिया ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट एलिवेटेड रोड के दूसरे चरण पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण के लिए एग्रीमेंट पूरा हो चुका है और काम जल्द ही शुरू होगा। सिंधिया ने बैठक में बताया कि पहले चरण में कितना काम पूरा हुआ है, कितने पिलर और बेस तैयार हैं, और कहां-कहां रुकावटें आ रही हैं। उन्होंने इसका समाधान कैसे करा जा सकता है, जिससे प्रोजेक्ट जल्दी पूरा हो सके, पर चर्चा की।

    बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में सिंधिया ने बताया कि उन्होंने साडा के विकास के लिए भी कई योजनाएं की हैं। साडा को फिर से संवारने के लिए नए सिरे से काम किया जा रहा है, और इसमें नया क्रिकेट स्टेडियम और हाइवे भी शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+