MP Election 2023: ज्योतिरादित्य सिंधिया का दिखा अलग अंदाज, भाजपा प्रत्याशी कुशवाहा को हाथों से खिलाया समोसा
संवाद सूत्र पंकज श्रीमाली
MP Election 2023: ग्वालियर में भारतीय जनता पार्टी के बूथ सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने यहां भाजपा प्रत्याशी और पूर्व मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा को अपने हाथों से समोसा खिलाया और उनका हाल-चाल लिया सिंधिया के इस अंदाज को भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए नेता इस बार कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं ग्वालियर के महाराज और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया खुद चुनाव प्रचार की कमान संभाले हुए हैं और जिले में लगातार बूथ कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित कर रहे।

कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान जहां सिंधिया एक-एक भाजपा कार्यकर्ता से वन टू वन मुलाकात कर रहे हैं तो वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं को सेनापति कहकर संबोधित कर रहे हैं। सिंधिया ग्वालियर की दक्षिण विधानसभा में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे और यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनसे सेनापति की तरह इस चुनावी रण में पूरी जी जान से लगने का आह्वान किया।
इसके बाद वह मंच से उतरकर एक-एक कार्यकर्ता से मिलने पहुंचे यहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए भोजन व्यवस्था भी की गई थी और जब भोजन की थाली उनके सामने आई तो उन्होंने अपने साथ खड़े इस विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार नारायण सिंह को अपने हाथों से समोसा और भोजन खिलाया सिंधिया का यह अनूठा अंदाज भारतीय जनता पार्टी के यहां मौजूद एक-एक कार्यकर्ता को पसंद आया सिंधिया द्वारा भाजपा प्रत्याशी को समोसा खिलाई जाने का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होने लगा है।
नारायण सिंह ने कहा सिंधिया हमारे परिवार का सदस्य
केंद्रीय मंत्री द्वारा खुद को भोजन खिलाए जाने पर नारायण सिंह कुशवाहा ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर के महाराज और हमारे परिवार के सदस्य की तरह हैं हम भी उनका पूरा आदर और मान सम्मान करते हैं इसलिए यह कोई बड़ी बात नहीं है।
पिछला चुनाव कुछ वोटो से हारे थे नारायण सिंह कुशवाहा
आपको बता दें कि नारायण सिंह कुशवाहा मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हैं और पूर्व में दो बार मंत्री भी रह चुके हैं पिछले चुनाव में दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस के प्रवीण पाठक ने उनको मात्र कुछ वोटो से हराया था इस बार भी उनका कांग्रेस के प्रवीण पाठक से सीधा मुकाबला है।












Click it and Unblock the Notifications