International wrestler 'रानी राणा' को पति ने घर से निकाला, दहेज प्रताड़ना के आरोप, ग्वालियर में दर्ज हुआ केस
international wrestler Rani Rana: राजधानी दिल्ली में रेसलरों का बवाल सुर्खियों में रहा। अब एमपी के ग्वालियर की रहने वाली इंटरनेशनल महिला पहलवान रानी राणा चर्चा में हैं। रानी का मामला पारिवारिक हैं। पति और ससुराल वालों पर दहेज़ प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
देश-विदेश में कई टूर्नामेंट में हिस्सा लेकर मध्य प्रदेश का नाम रोशन करने वाली रानी ने अपने पति प्रिंस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्वालियर के मुरार थाना में रानी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दहेज प्रताड़ना समेत मारपीट की कई धाराओं के तहत केस दर्ज किया हैं।
पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर सीएसपी विनायक शुक्ला ने बताया गया कि रानी राणा की शादी मुरार क्षेत्र सुदामापुरी निवासी प्रिंस राणा से 11 अगस्त 2020 को शादी हुई थी। प्रिंस जिम ट्रेनर भी हैं। लिहाजा रानी उससे शादी के लिए राजी हुई। कुछ समय तो दोनों खुश रहे, लेकिन बाद में विवाद होने लगे। रानी ने आरोप लगाया है कि उसके पति प्रिंस ने जिम खोलने के लिए 10 लाख रुपये की उसके घर वालों पर दबाव बनाया।

उसने जब इस बात विरोध किया तो प्रिंस और उसके घर वाले अन्य तरह से प्रताड़ित कर मारपीट करने लगे। 30 मई को फिर ऐसी ही स्थिति बनी और उसके मारपीट की गई। जबकि रानी के घरवालों ने भी पुलिस को बताया कि शादी के वक्त लाखों रुपये का सामान दिया गया था। उस वक्त उनकी बेटी को अच्छे से रखने का वादा किया गया था। लेकिन जिम खोलने के लिए रुपये की डिमांड पूरी न कर पाने पर सुसराल वालों ने रानी को घर से निकाल दिया।
खास बात यह है कि रानी राणा ग्वालियर जिला प्रशासन की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की ब्रांड एंबेस्डर भी हैं। इस केस का अब भोपाल तक हल्ला हैं। हालांकि सरकार की ओर दहेज लोभियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिए जाते हैं। उधर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने भी सरकार से गुजारिश की है कि प्रदेश की इस बेटी को जल्द इंसाफ दिलाने पुलिस आरोपियों को अरेस्ट करें।












Click it and Unblock the Notifications