Gwalior news: कुश्ती प्लेयर रानी राणा के भाई को मारी गोली, अस्पताल में उपचार जारी
ग्वालियर में इंटरनेशनल कुश्ती खिलाड़ी रानी राणा के भाई को मारी गोली, जमीनी विवाद के चलते मारी गोली, घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती, उपचार जारी
Gwalior में इंटरनेशनल कुश्ती प्लेयर रानी राणा के भाई को गोली मार दी गई है। जमीनी विवाद के चलते परिवार के ही लोगों पर गोली मारने का आरोप है। घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। रानी राणा का आरोप है कि उसके बाबा के भाई ने अपने बच्चों के साथ मिलकर उसके भाई को गोली मारी।

जखारा गांव का है पूरा मामला
इंटरनेशनल कुश्ती प्लेयर रानी राणा ने जानकारी देते हुए बताया है कि जखारा गांव में उनकी जमीन है और इसी जमीन पर कब्जे को लेकर उनका परिवार के लोगों से विवाद चला आ रहा है। रानी राणा ने बताया कि उनके बाबा के भाई बच्चू राणा उनकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं और इसी बात को लेकर दोनों ही परिवारों के बीच अक्सर विवाद होता रहता है।
जमीन जोतने के दौरान कर दिया हमला
बताया जा रहा है कि रानी राणा का भाई दिग्विजय राणा मंगलवार को जमीन जोतने के लिए जखारा गांव पहुंचा था। यहां पर बच्चू राणा ने अपने बच्चों के साथ मिलकर दिग्विजय राणा के साथ झगड़ा किया और इसके बाद दिग्विजय को गोली मार दी। गोली दिग्विजय राणा के सीने में लगी। दिग्विजय को गोली मारने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।
घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती
दिग्विजय राणा को गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया। दिग्विजय राणा का उपचार किया जा रहा है। इस मामले में रानी राणा का कहना है कि हस्तिनापुर थाने में इस बात की शिकायत कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications