ग्वालियरमें इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल, नीदरलैंड, किर्गिस्तान, आर्मेनिया, श्रीलंका के कलाकार सड़कों पर थिरके
International Dance Festival in Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में 19 वां अंतराष्ट्रीय डांस फेस्टिवल शुरू हो गया है। इसके पहले दिन मंगलवार को पहली झलक ग्वालियर की सड़कों पर देखने को मिली है। इस उत्सव की शुरूआत कार्निवल के तौर पर होती है। जिसमें भाग लेने वाले देश सड़क पर प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचते हैं।
इस बार के कार्निवाल में बुल्गारिया, किर्गिस्तान, आर्मेनिया और श्रीलंका से लगभग 500 से ज्यादा कलाकार अपने-अपने देश की सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगी।इस कार्यक्रम में भारत की सांस्कृतिक प्रस्तुति भी देखने को मिलेगी। चार दिवसीय कार्निवल में शामिल होने आए।

कलाकार और मेहमानों के साथ विशेष रूप से पधारे बुल्गारिया के भारत में राजदूत यानकोव निकोलाय ने कहा कि भारत की सभ्यता, संस्कृति दुनिया में बेजोड़ है। इसकी तुलना किसी भी देश से नहीं की जा सकती है। यहां के विभिन्न प्रांत के लोगों की वेशभूषा और खान-पान, रहन-सहन, गीत-संगीत और संस्कृति अलग-अलग है। जिन्हें देखकर लगता है कि यहां अनेकता है लेकिन अनेकता में ही एकता है जो पूरे राष्ट्र को एक सूत्र में बांधती है।
इस दौरान श्रीलंका की अजंता रूपालया, किर्गिजस्तान के तातियाना मैसिगोक्या, बुल्गारिया की नादिविदा और नीदरलैंड की गैरिथ मौलिंके ने कहा कि भारतीय संस्कृति और सभ्यता में जो फैशन है।
वहां के परिधान के साथ संस्कृति का भी महत्व है। भारतीय संस्कृति को विदेशों में भी अपनाया जा रहा है। यहां गीत, संगीत और नृत्य संस्कार युक्त वातावरण निर्मित करता है। वहीं देश के विभिन्न प्रांतों से आए दलों के टीम लीडर्स ने भी उद्भव उत्सव को लेकर अपनी खुशी का इजहार किया।












Click it and Unblock the Notifications