ग्वालियर में नौकरी का झांसा देकर युवक के साथ अननेचुरल सेक्स करने का आरोपी लोकायुक्त इंस्पेक्टर हुआ गिरफ्तार
ग्वालियर में लोकायुक्त इंस्पेक्टर सुरेन्द्र यादव को पकड़ लिया गया है
ग्वालियर, 25 अगस्त। ग्वालियर में एक युवक को नौकरी का झांसा देकर उसके साथ अननेचुरल सेक्स करने के आरोप में फरार चल रहे लोकायुक्त के इंस्पेक्टर को ग्वालियर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लोकायुक्त के इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव के खिलाफ यूनीवर्सिटी थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नौकरी का झांसा देकर युवक से किया था अननेचुरल सेक्स
ग्वालियर लोकायुक्त में पदस्थ इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव के खिलाफ 32 साल के एक युवक ने शिकायत की थी कि वह नाका चंद्रबदनी इलाके का रहने वाला है और उसकी पहचान जुलाई 2021 में लोकायुक्त इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव से हुई थी सुरेंद्र यादव 5 जुलाई को उसे अपनी गाड़ी में बैठा कर सिटी सेंटर स्थित एक होटल में ले गया था और यहां नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक के साथ अननेचुरल सेक्स किया।

9 महीने तक करता रहा अननेचुरल सेक्स
फरियादी युवक ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया था कि लोकायुक्त इंस्पेक्टर उसके साथ 9 महीने तक नौकरी लगवाने के नाम पर अननेचुरल सेक्स करता रहा। लोकायुक्त इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव युवक को अपनी हवस मिटाने के लिए कभी किसी होटल में बुलाता था तो कभी किसी कमरे पर बुला लेता था। लगातार हो रहे शारीरिक शोषण से युवक तंग आ गया और उसने पुलिस की शरण ली।

लोकायुक्त से पहले तिगरा में पदस्थ था इंस्पेक्टर
लोकायुक्त इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव लोकायुक्त से पहले तिगरा में पदस्थ था। तिगरा से ट्रांसफर होकर सुरेन्द्र लोकायुक्त में पहुंचा था। यहां पहुंचते ही उसकी पहचान पीड़ित युवक से हो गई थी और इसके बाद लगातार पीड़ित के साथ सुरेंद्र यादव अननेचुरल सेक्स करता रहा था।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार
लोकायुक्त इंस्पेक्टर सुरेंद्र यादव के खिलाफ यूनीवर्सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई थी। इसके बाद सुरेंद्र यादव को पकड़ने के प्रयास पुलिस ने किए थे लेकिन सुरेंद्र यादव फरार चल रहा था। आखिरकार पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए फरार चल रहे सुरेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है इसकी पुष्टि डीएसपी रत्नेश तोमर ने की है।












Click it and Unblock the Notifications