सेल्फी लेने के लिए फोन नहीं दिया तो कर दी मासूम की हत्या, जीजा साले ने गला घोंट कर जंगल में लगाया ठिकाने

Ashok Nagar News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले के मासूम हत्याकांड का खौफनाक मामला उजागर हुआ है। जीजा-साले ने मिलकर एक 13 साल के बच्चे की हत्या कर दी। मामला चन्देरी थाना क्षेत्र के पाड़री गांव का है।

जानकारी अनुसार बच्चे का कसूर बस इतना था कि उसने फोटो खींचना के लिए आरोपियों को अपना मोबाइल नहीं दिया। ये बात आरोपी को नागवार गुजरी और 4 जनवरी को सुनील आदिवासी की अरुण और उसके जीजा विजेंदर आदिवासी ने सर में पत्थर मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

phone to take selfie

अरुण 13 साल के मासूम सुनील को क्रिकेट देखने का कहकर अपनी मोटरसाइकिल से ले गया। रास्ते में उसके जीजा के साथ उसके सर पर पत्थर से वार करके मौत के घाट उतार दिया। आरोपियों ने सुनील को मारने के बाद उसकी डेड बॉडी को बाइक के बीच में रखकर अपने घर ले गए। रातभर मासूम की लाश को अपने घर में ही रखा, इसके बाद सुबह 4 बजे के लगभग आरोपियों ने सुनील की लाश को जंगल में ले जाकर ठिकाने लगा दिया।

मृतक सुनील के पिता ज्ञानी आदिवासी पुलिस को बताया कि उनका बेटा सुनील 4 जनवरी को रात को नहीं लौटा तो उन्हें लगा किसी रिलेशन वाले के घर रुक गया होगा। लेकिन सुबह तक सुनील नहीं लौटा। इसके बाद पिता को जंगल मे अज्ञात डेड बॉडी की जानकारी मिली। सुनील के पिता ने जांच के दौरान पुलिस को बताया कि उनका बेटा जब घर से गया था तो वह नीली शर्ट और नीला पैंट पहनकर गया था।

लेकिन जब उसकी लाश मिली तो उसके शरीर पर चौकड़ी की शर्ट थी, जो कि अरुण आदिवासी की बताई गई। पुलिस ने इसके बाद जांच की और मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने चार दिन पहले हुए इस अंधे कत्ल का खुलासा कर आरोपी जीजा-साले को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+