ग्वालियर में IND vs BAN क्रिकेट मैच से पहले स्टेडियम की दीवार ढही, मैदान तालाब में तब्दील

India vs Bangladesh Match Gwalior: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में जिस क्रिकेट स्टेडियम में 6 अक्टूबर को भारत-बंगलादेश के बीच टी 20 मैच होना है। उस स्टेडियम की एक दीवार ढह गई है। इसके बाद स्टेडियम में पानी भर गया है।

ग्वालियर में बीते 24 घंटे के दौरान हुई मूसलाधार बारिश के बाद करोड़ की लागत से तैयार नया क्रिकेट स्टेडियम जलमग्न हो गया, इसके साथ ही स्टेडियम की बाहरी बाउंड्री वॉल का बड़ा हिस्सा भी धराशाई हो गया। इस हादसे के बाद 210 करोड़ की लागत से तैयार हुए शंकरपुर स्थित माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम की इंजीनियरिंग पर सवाल खड़े हुए हैं।

Stadium filled with water Gwalior ND vs BAN India

सबसे ज्यादा चिंता की बात यह भी है कि आगामी 6 अक्टूबर को भारत और बांग्लादेश के बीच टी 20 सीरीज का पहला मैच होना है। जिसके लिए अब महज 17 दिन बाकी रह गए है। ऐसे में बारिश के दौरान स्टेडियम के अंदर तक पानी पहुंचने से करोड़ों के प्रोजेक्ट के दौरान बरती गई भारी लापरवाही उजागर हुई है।

जानकारी सामने निकल कर आ रही है कि स्टेडियम निर्माण के दौरान पास के एक बड़े नाले को बंद कर दिया गया था। ऐसे में हाल ही में जो तेज बारिश हुई तो नाले ने अपना पुराना रास्ता खुद ही बना लिया और पानी सीधे स्टेडियम के अंदर जा पहुंचा है‌।

गनीमत रही की समय रहते बारिश रुक गई, यदि ऐसा नहीं होता तो पानी स्टेडियम की मुख्य क्रिकेट पिच तक पहुंच जाता,ऐसे हालत में आगामी भारत बांग्लादेश टी 20 मैच पर बड़ा असर पड़ सकता था।

Stadium filled with water Gwalior ND vs BAN India

इन हालात को लेकर भारत बांग्लादेश मैच आयोजन समिति के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का कहना है कि भारत बांग्लादेश के बीच होने वाला यह मुकाबला ग्वालियर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच के 14 साल के बनवास को खत्म करेगा।

30 हजार की क्षमता वाले इस नए क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच होगा।हाल के दिनों में बहुत ज्यादा बारिश हुई है। गवलियर ही नही बल्कि पूरे प्रदेश के साथ देश में बारिश से यही हालात बने हैं,आंध्र प्रदेश केरल से लेकर उत्तर प्रदेश जम्मू कश्मीर बिहार सहित उत्तर पूर्वी भारत को देखा जाए तो जलवायु परिवर्तन की वजह से बड़ा प्रभाव पड़ रहा है।

लेकिन हम ऐसे हालात में जनता के साथ खड़े हैं। हमने स्टेडियम के साथ ही पूरे संभाग की समीक्षा अधिकारियों के साथ की थी प्रशासन भी व्यवस्थाओं को ठीक करने में जुटा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+