ग्वालियर में कांग्रेस नेता ने अपनी पत्नी की गोली मारकर की हत्या

ग्वालियर में आधी रात के वक्त कांग्रेस नेता रिषभ भदौरिया ने अपनी पत्नी भावना की गोली मारकर की हत्या, पुलिस ने शुरु की जांच

ग्वालियर, 6 जून। चुनावी सरगर्मी के बीच ग्वालियर में कांग्रेस नेता ऋषभ भदौरिया ने अपनी ही पत्नी को आधी रात के वक्त गोली मार दी। पत्नी की मौत हो जाने पर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी आरोपी के पिता ने ही पुलिस को दी। पूरा मामला ग्वालियर के दर्पण कॉलोनी का है।

murder
रात के 2:30 बजे हुआ पत्नी से विवाद
जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता ऋषभ भदौरिया का अपनी पत्नी भावना के साथ रात के 2:30 बजे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि ऋषभ भदौरिया ने अपनी पत्नी को गोली मार दी जिससे भावना की मौत हो गई।
rishabh bhadoriya
गोली की आवाज सुनकर दौड़े घर के अन्य सदस्य
आधी रात के वक्त घर में गोली की आवाज सुनकर घर में मौजूद ऋषभ के पिता समेत अन्य सदस्य कमरे की तरफ दौड़े तो उन्होंने खून से लथपथ भावना की लाश फर्श पर पड़ी हुई देखी। इसके बाद ऋषभ के पिता ने पुलिस को फोन लगाकर पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। हालांकि घटना के तुरंत बाद ऋषभ अपनी कार में बैठकर घर से निकल कर फरार हो गया।
कांग्रेस कमेटी का पूर्व प्रवक्ता रह चुका है ऋषभ भदौरिया
ऋषभ भदौरिया कांग्रेस कमेटी का पूर्व प्रवक्ता रह चुका है। ऋषभ भदोरिया के फोटो ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर और राज्यमंत्री ओ पी एस भदौरिया के साथ भी देखने को मिले हैं। ऋषभ भदौरिया कांग्रेस का काफी सक्रिय नेता है।
ऋषभ भदोरिया कर रहा है पुराना आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस का कहना है कि रिषभ भदौरिया का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिसकी जानकारी भी पुलिस खंगाल रही है। ऋषभ भदौरिया पर वर्ष 2020 में जिला बदर की कार्यवाही भी की गई थी। इसके अलावा ग्वालियर चंबल संभाग में साल 2018 में हुई जातिगत हिंसा में भी ऋषभ भदौरिया का नाम सुर्खियों में रहा था।
हत्या की वजह का नहीं हो सका खुलासा
ऋषभ भदौरिया ने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हो सका है।परिवार का कोई भी सदस्य भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। हालांकि ताजा मामला होने की वजह से पुलिस भी अभी अपने हिसाब से जांच कर रही है। पुलिस ने फिलहाल इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+