Gwalior news: 'जो जनता प्यार देती है वह गालियां भी देती है'-इमरती देवी

ग्वालियर में इमरती देवी ने बिलौआ मामले पर दी सफाई, गौशाल में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने की बात कही, गौशाला का नाम बाबा साहब के नाम पर रखा जाएगा

Gwalior में लघु उद्योग नियम की अध्यक्ष इमरती देवी ने जनता की नाराजगी पर अपनी सफाई देते हुए कहा है कि जो जनता प्यार देती है वह गालियां भी देती है। साथ ही इमरती देवी ने कहा है कि बिलौआ में गौशाला में बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की जाएगी और गौशाला का नाम बाबा साहब के नाम पर ही रखा जाएगा।

gwalior

Recommended Video

      Gwalior news: 'जो जनता प्यार देती है वह गालियां भी देती है'-इमरती देवी

      सोमवार को बिलौआ में देखने को मिली थी नाराजगी
      सोमवार को लघु उद्योग निगम की अध्यक्ष इमरती देवी बिलौआ में गौशाला के लिए भूमि पूजन करने पहुंची थीं। यहां स्थानीय लोगों ने गौशाला बनने का विरोध किया और गौशाला के लिए चिन्हित की गई जमीन पर बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित कर दी। इस बात को लेकर इमरती देवी ने अपनी नाराजगी जाहिर की तो जनता ने भी इमरती देवी पर अपना गुस्सा दिखाना शुरू कर दिया। जनता ने तो यहां तक कह दिया कि इमरती देवी को चप्पलों की माला पहनाएंगे।

      इमरती देवी ने दी इस मामले पर सफाई
      मंगलवार को इमरती देवी ग्वालियर पहुंची थीं। यहां वे मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल हुई थीं। इस दौरान मीडिया ने उनसे बिलौआ में हुए विवाद को लेकर सवाल पूछ लिया तो इमरती देवी ने कहा कि जो जनता प्यार देती है वह गालियां भी देती है। साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी पर कोई गुस्सा जाहिर नहीं किया है।

      गौशाला में लगेगी बाबा साहब की प्रतिमा
      इमरती देवी ने गौशाला और बाबा साहब की प्रतिमा के बीच का विवाद सुलझाते हुए यह बात कही है कि गौशाला उसी स्थान पर बनेगी लेकिन गौशाला में बाबा साहब की प्रतिमा लगेगी और गौशाला का नाम बाबा साहब के नाम पर ही रखा जाएगा जिससे कोई भी विवाद की स्थिति नहीं रहेगी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+