'मैं राजनीति छोड़ दूंगी..गरीब न्याय की गुहार लगाते रहते हैं,' इमरती देवी ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

MP Politics: मध्य प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री और सिंधिया समर्थक नेता इमरती देवी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे पुलिस और उसकी कार्रवाई पर निशाना साधती हुई नजर आ रही हैं।

जबकि इस दौरान वहां पर सिविल न्यायालय के न्यायाधीश संजय गुप्ता भी मौजूद थे। उनके इस बयान को लेकर राजनीति में भी हलचल पैदा हो गई है। वायरल वीडियो में पूर्व मंत्री इमरती देवी पुलिस प्रशासन पर तल्ख टिप्पणियां करती हुई नजर आ रही है। पुलिस की भी कार्यवाही को लेकर जमकर निशाना साधती हुई नजर आ रही है।

imarti devi news

इस दौरान उन्होंने यह तक कह डाला, कि पुलिस थाने में जाने पर कहती है की तहकीकात करेंगे, लेकिन तहकीकात तो होती ही नहीं है और हम जैसे लोग अगर पहुंच जाए तो फिर तत्काल हो जाती है लेकिन आम आदमी की सुनवाई नहीं होती।

Recommended Video

    मैं राजनीति छोड़ दूंगी गरीब न्याय की गुहार लगाते रहते हैं,इमरती देवी ने पुलिस पर उठाए सवाल

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो सिटी थाने में आयोजित नए कानून के जागरूकता कार्यक्रम का बताया जा रहा है। जहां पूर्व मंत्री इमरती देवी और न्यायाधीश संजय गुप्ता पहुंचे थे। वीडियो में भी अपने भाषण के दौरान कह रही है कि पुलिस कहती है की तहकीकात करेंगे लेकिन थाने में तो तहकीकात होती ही नहीं है।

    उन्होंने कहा कि हम जैसे लोग अगर आ जाएं तो फटाफट मामला दर्ज हो जाता है। किसी भी धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली जाती है। लेकिन जिनके पास हम जैसे लोग नहीं है उनकी ना अस्पताल में सुनवाई होती है और ना ही थाने में।

    अपने भाषण में इमरती देवी बोली में कभी झूठ नहीं बोलती मेरे क्षेत्र में 06 थाने है मेने कभी किसी के लिए दरोगा,टीआई, एसडीओपी,फोन नही किया हो तो बता दे में राजनीति छोड़ दूंगी। इसलिए मेरा निवेदन है जो भी एफआईआर पुलिस दर्ज करे उसे न्याय के साथ करे। अपने बेवाक अंदाज में उन्होंने जज साहब तक को नहीं छोड़ा, इमरती देवी बोली इन थानों से बड़े-बड़े केसों में लोग फंसकर रह जाते हैं। पुलिस नहीं तो आप ही उन्हें न्याय दें। इसके साथ ही नए कानून को लेकर मोदी जी को दिया धन्यवाद।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+