Shivpuri News: बच्चों के सामने पति ने की खौफनाक हत्या, बेटे ने पुलिस को दी पिता की क्रूरता की गवाही
Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार एक पति ने रिश्तों को तार-तार करते हुए अपने बच्चों के सामने ही अपनी पत्नी के सिर पर मार लोहे के सब्बल से मार-मार कर मौत के घाट उतार दिया।
फिलहाल आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिस पर पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार बामौरकला थाना क्षेत्र के खिरिया गांव में एक व्यक्ति ने अपने बच्चों के सामने ही पत्नी की धारदार हथियार से पीट-पीट कर हत्या कर दी।वारदात के समय बच्चे अपनी मां की जान बचाने की गुहार लगाते रहे, लेकिन पिता ने उनकी एक नहीं सुनी और पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर हत्या की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
खिरिया गांव के रहने वाले 22 वर्षीय मेहरवान आदिवासी के जानकारी अनुसार शनिवार की शाम चांदी की करधौनी के एक हिस्से को बेचने को लेकर पिता सन्नू आदिवासी और मां गुड्डी बाई के बीच विवाद हुआ था। फिर बाद में रात में सभी खाना पीना खाकर अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। मैं और बहन सोना आदिवासी अलग कमरे में थे। पिता और मां भी अलग कमरे में थे।
मेहरवान आदिवासी के अनुसार रात 11:00 बजे के करीब मां की चीखने की आवाज आना शुरू हो गई। हम दोनों भाग कर उनके कमरे पर पहुंचे जहां मां जमीन पर पड़ी हुईं थीं और पिता के हाथ में लोहे का सब्बल था। जिससे पिता मां के सिर पर एक के बाद एक मार रहे थे। उन दोनों ने पिता को रोकने का प्रयास किया, लेकिन पिता नहीं माने। उन्होंने मां की सब्बल से कई बार हमला कर हत्या कर दी। मां गुड्डी बाई ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया।
बामौरकला थाना प्रभारी पुनीत बाजपेई ने घटना को लेकर जानकारी दी कि वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी सन्नू आदिवासी को घर के पीछे खेत से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सन्नू के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications