Gwalior News: मां का इलाज करने पर पत्नी ने पति को दी खौफनाक सजा, बीच चौराहे में फोड़ डाला सिर

Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में पति-पत्नी के बीच विवाद का एक अनोखा मामला सामने आया है। जिसमें विवाद के दौरान पति का पत्नी ने सर फोड़ दिया।जिसकी शिकायत लेकर पति थाने पहुंचा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार ग्वालियर के गायत्री विहार कॉलोनी में रहने वाले लोकेंद्र कुशवाहा अपनी पत्नी कल्पना कुशवाह के साथ बीते दिनों जड़ेरुआ बांध के पास स्थित अपनी मां के घर गए हुए थे। मां का हाल ही में ऑपरेशन हुआ है। जिसमें काफी पैसे लग गए हैं। यहीं पर पत्नी के पति के पैसे खर्च करने का पता चला। इसके बाद पत्नी आग बबूला हो गई।

Gwalior Police, Madhya Pradesh

पत्नी को पता चला कि पति के मां के ऑपरेशन में पैसे खर्च किए हैं। पत्नी गुस्सा हो गई। लोकेंद्र जब अपनी पत्नी को लेकर मां के घर से अपने घर जाने के लिए निकला। इसी दौरान बीच रास्ते में ही पत्नी अपने लड़ाई करना शुरू कर दिया और पूछा कि तुमने मां के दवाई करने के लिए रुपए क्यों दिए हो।

पत्नी को इतना सब्र नहीं हुआ कि वह घर जाकर बात करती। दोनों पति-पत्नी के बीच सरे राह भयंकर लड़ाई होने लगी। पति पत्नी का झगड़ा और शोर सरावा देखने के लिए लोगों की भीड़ भी इकट्ठी हो गई। विवाद बढ़ा तो पत्नी ने सड़क पर पड़ा एक पत्थर को उठाकर पति के सर पर पटक दिया। जिसमें लोकेंद्र कुशवाहा घायल हो गया। बाद में जैसे तैसे दोनों घर पहुंचे। लेकिन पत्नी को घर छोड़ने के बाद पति सीधे पुलिस स्टेशन पहुंच गया और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घायल पति की शिकायत पर पुलिस ने उसकी पत्नी के के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+