Gwalior News: खेत में पत्नी को प्रेमी की बाहों में देख पति ने खोया आपा, खौफनाक अंदाज में लिया बदला
Gwalior News:
Gwalior News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के सेमरी गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े हुए डबल मर्डर से इलाके में सनसनी फैल गई। जहां एक महिला व उसके प्रेमी की बेहरमी से हत्या कर दी गई। सेमरी निवासी मुरारीलाल बघेल ने अपनी पत्नी महादेवी बघेल और इकहरा गांव के रहने वाले उसके प्रेमी धर्मेंद्र जाट को दौड़ा-दौड़ा कर मौत के घाट उतार दिया।
मामले की जानकारी लगते ही पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों के शवों को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया, वहीं पुलिस ने वारदात के बाद पति मुरारीलाल को हिरासत में ले लिया है वहीं इस वारदात को अंजाम देने वाले अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

जानकारी अनुसार सेमरी गांव में रहने वाले मुरारी लाल बघेल की पत्नी महादेवी ने कुछ महीनों पहले पति के बड़े भाई यानी जेठ रामेश्वर बघेल पर जान से मारने का मामला दर्ज करवाया था। इसी मामले में गुरुवार को राजीनामे के लिए सेमरी गांव में पंचायत होनी थी। इस पंचायत के पहले ही महादेवी का धर्मेंद्र जाट भी पहुंच गया। यहां वह महादेवी से खेत पर बातचीत कर रहा था। इसकी सूचना लगते ही मुरारी और रामेश्वर सहित परिवार के लोग नाराज हो गए।
इसी बात पर विवाद बढ़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि मुरारी और उसके भाई सहित अन्य लोगों ने महादेवी और उसके प्रेमी धर्मेंद्र जाट पर हमला कर दिया। दोनों जान बचाने के लिए भागने का प्रयास किया। लेकिन पति मुरारी और लोगों ने मिलकर उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर कुल्हाड़ी से मौत के घाट उतार दिया गया। धर्मेंद्र की कनपटी पर गोली भी मारी गई।
वारदात की सूचना मिलते ही गिर जोड़ थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पति मुरारीलाल बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात को गंभीरता को देखते हुए ग्वालियर पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल भी घटनास्थल पर पहुंचे। दूसरी ओर, फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी जांच के लिए सेमरी गांव पहुंच गई।
जानकारी अनुसार धर्मेंद्र का महादेवी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसको लेकर महादेवी के पति मुरारीलाल समेत परिजन नाराज चल रहे थे। बताया जाता है कि इस वारदात में परिवार ने प्रेमी धर्मेंद्र जाट और महादेवी को समझाइश भी दी थी। लेकिन दोनों माने नहीं।












Click it and Unblock the Notifications