Gwalior News: पत्नी ने चाय बनाने में की देरी तो पति ने दी तालिबानी सजा, कपड़े से गला दबा कर दी खौफनाक सजा

Gwalior News:

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक चौंकाने वाला आपराधिक मामला सामने आया है। चाय के लिए एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। महिला ने चाय बनाने में थोड़ी सी देरी कर दी तो आरोपी आग बबूला हो गया और पत्नी को पहले तो बेरहमी से पीटा, इसके बाद गला दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी अनुसार ग्वालियर जिले के ग्राम थाटीपुर का मामला है। जहां मंगलवार सुबह मोहित रजक और उसकी 22 वर्षी पत्नी साधना रजक के बीच चाय बनाने को लेकर झगड़ा हो गया। यह नोकझोंक देखते ही देखते इतना बढ़ गया कि आरोपी मोहित ने पत्नी के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। जब महिला ने आरोपी का विरोध किया तो वह गुस्से में आ गया और कपड़े से उसका गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया।

wife tea gwalior

बताया जाता है कि आरोपी दंदरौआ धाम (हनुमान मंदिर) जा रहा था। इसलिए उसने जल्दी पत्नी को गरम चाय बनाने के लिए बोला था। ना तो चाय बनी और ना ही भगवान के द्वार गया, क्योंकि उसे तो जेल जाना था।

पुलिस के जानकारी अनुसार आरोपी मोहित रजक और साधाना की 2 वर्ष पहले शादी हुई थी। लेकिन विवाह के 5 माह बाद ही आरोपी अपनी पत्नी के साथ मारपीट और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। मृतका ने पति की शिकायत कई बार अपने मायके वालों से की थी। लेकिन उसे समझाया गया कि समय के साथ सब बदल जाता है। अब वारदात का पता चलते ही महिला के मायके पक्ष के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और आरोपी दामाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। साथ कहा कि अगर की शिकायत पर ध्यान दिया होता तो शायद वो आज जिंदा होती।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के ससुराल वाले मामले को संदिग्ध मौत बताते रहे। लेकिन जब शव को बारीकी से देखा गया तो महिला के गले पर निशान स्पष्ट नजर आने के बाद पुलिस ने पति से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने मर्डर का जुर्म कबूल कर लिया।

अब मृतिका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद इस मामले में केस रजिस्टर्ड किया जाएगा। वहीं पूछताछ में पति मोहित से यह भी जानकारी हासिल की जाएगी कि आखिरकार साधना की हत्या की वजह सिर्फ चाय बनाने में देरी ही है या फिर इस हत्या के पीछे और कोई बड़ी वजह है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+