मायके से दहेज न लाने पर बेंगलुरु में पति ने पत्नी से किया अप्राकृतिक कृत्य, सास-ससुर भी कर रहे थे प्रताड़ित
संवाद सूत्र- पंकज श्रीमाली
Gwalior News: शादी में कम दहेज मिलने और शादी के बाद भी मायके से दहेज नहीं लाने पर दहेज लोभी ससुरालयों द्वारा विवाहिता का बुरा हाल कर दिया गया दहेज की डिमांड पूरी कराने पति ने न सिर्फ विवाहिता के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। बल्कि उसे बार-बार मायके जाकर दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करता रहा। जिसमें पति के मां-बाप ने भी पति का सहयोग किया।
इसके बाद महिला ग्वालियर स्थित अपने मायके पहुंची और पूरी जानकारी परिजनों को दी और परिजनों के साथ महिला थाना पहुंचकर पुलिस को भी आप बीती बताइ पुलिस ने मामले की जांच के बाद विवाहिता की शिकायत पर पति पर अप्राकृतिक कृत्य और अन्य ससुरालयों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल ग्वालियर के यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के पटेल नगर स्थित ग्रीन गार्डन कॉलोनी में रहने वाली युवती की शादी बेंगलुरू स्थित कलमाड़ी परिवार में हुई थी शादी के समय विवाहिता के मायके के पक्ष के लोगों ने पूरी सामर्थ्य से दान दहेज भी दिया था। लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही पति और ससुराल विवाहिता को दहेज की डिमांड के लिए परेशान करने लगे। जिसके लिए पति द्वारा पत्नी पर दबाव बनाने उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य भी किया गया।
मायके आई महिला ने पूरे मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी थी जिसके बाद महिला थाना पुलिस ने पीड़ित विवाहिता की शिकायत पर पति और ससुरालयों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है और विवेचना की जा रही है।
2014 में हुई थी शादी, मर्सिडीज़ कार खरीदने दिए थे ₹800000
पीड़ित विभाजित ने पुलिस को बताया है कि उसकी 2014 में शादी हुई थी इसके बाद पति लगातार प्रताड़ित कर रहा था और पति से परेशान होकर वर्ष 2019 में वह अपने मायके आ गई थी इसके बाद पति ग्वालियर आया था और मर्सिडीज़ कार देने की बात करने लगा था महिला के माता-पिता ने उसकी मांग मानकर उसे ₹800000 दे दिए थे।
इसके बाद विवाहिता अपने ससुराल चली गई थी. लेकिन ससुराल पहुंचने के बादपति घर खरीदने के लिए एक करोड रुपए की डिमांड करने लगा था और डिमांड पूरी नहीं करने पर उसने पत्नी के साथ न सिर्फ अप्राकृतिक कृत्य किया बल्कि उसे प्रताड़ित किया ऐसे में परेशान वैवाहिक था वर्ष 2022 में फिर वापस ग्वालियर आ गई थी और जब ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज की डिमांड करते रहे तो फिर उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी।












Click it and Unblock the Notifications