ऐसी हैवानियत! मुंह पर चप्पल मारकर तलवे चटा रहा था हैवान, Video वायरल होने के बाद गृह मंत्री ने लिया ये एक्शन
Gwalior News: मध्यप्रदेश के सीधी पेशाब कांड के बाद लगातार इस तरह के वीडियो सामने आ रहे हैं। शिवपुरी में दलितों को मैला खिलाने का वीडियो हो या फिर डबरा में समुदाय विशेष के युवकों को तलवे चटाने का वीडियो हो। तीनों ही वीडियो मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से सामने आए हैं।
सभी मामलों में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा के निर्देश पर कार्रवाई की गई है। डबरा वीडियो कांड में फिलहाल आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।

दरअसल सीधी पेशाब कांड का वीडियो सामने आने के बाद देश भर के अलग-अलग क्षेत्रों से ऐसे ही वीडियो वायरल हो रहे हैं। जो मानवता को कलंकित कर देने वाले हैं। पुलिस ने डबरा में तलवा चटाने वाले घटना में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Recommended Video
वायरल वीडियो में फोर व्हीलर कार में चार लोग दो युवको के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दिए। जिनमें से 1 मारपीट रहा है तो 1 वीडियो बना रहा है। और 1 गाड़ी चला रहा है। 1 आरोपी पीड़ित युवक से पैर के तलवे चटवा रहा और चप्पल से मार रहा है। चप्पल को चटवा रहा है। इस वारदात को चलती कार में अंजाम दिया गया है। मामले के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यह घटना 10-12 दिन पुराना होने का दावा किया जा रहा है।
सीधी कांड के बाद एक बार फिर मध्य प्रदेश से अमानवीय और को कलंकित कर देने वाला मामला सामने आया है। ग्वालियर में दो युवकों का अपहरण कर, चप्पलों से पिटाई और पैर के तलवे चटवाने का वीडियो वायरल हो रहा है। प्रदेशभर में एक बार फिर हड़कंप मच गया है। गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि 1 पीड़ित की शिकायत पर अपराध दर्ज हुआ है। 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications